आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों की बयानबाजी के बाद आकांक्षा ने अपनी हाथ की कलाई पर बने टैटू को हटवाकर तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी। आकांक्षा के टैटू हटवाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब आकांक्षा की इसी तस्वीर पर पारस छाबड़ा ने प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
Akanksha Puri and Paras Chhabra
- फोटो : Instagram
पिंकविला वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक पारस ने कहा- 'बहुत अच्छा किया। मैं भी यही करवाना चाहता था। मैंने तो ये भी सोचा था कि बिग बॉस खत्म होने के अगले दिन ही इसे हटवाऊंगा लेकिन मुझे ऐसा कराने का वक्त ही नहीं मिल पाया।' पारस से जब पूछा गया कि क्या आप लोग दोनों का आधिकारिक तौर पर ब्रेकअप हो चुका है? जवाब में पारस ने कहा- 'आधिकारिक तौर पर तो बहुत पहले ही हो चुका था। जब मुझे कुछ चीजें सुनने में आई थीं। मैंने उस वक्त भी कहा था अगर कोई आपसे सही में प्यार करता है तो ये चीजें कभी भी नहीं बोलेगा।'
3 of 5
Akanksha Puri and Paras
- फोटो : instagram
पारस ने आगे कहा- 'अगर आप मुझसे प्यार नहीं करते तो ये सब करोगे और फायदा उठाने की कोशिश करोगे जो नहीं हुआ। मेरे बहुत सारे प्रशंसक कह रहे हैं कि तुम ट्रॉफी नहीं जीत पाए इसकी एक वजह आकांक्षा भी है। जो भी हुआ वो अच्छा हुआ क्योंकि मैं खाली हाथ घर से बाहर नहीं आया।' पारस का ये बयान आकांक्षा की टैटू हटवाने वाली तस्वीर के बाद आया है।
4 of 5
Akanksha Puri
- फोटो : file photo
आकांक्षा ने अपने हाथ की कलाई पर पारस का नाम लिखवाया था और पारस ने आकांक्षा का। अब इसी टैटू को आकांक्षा ने हटवा दिया है। आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में आकांक्षा की कलाई पर पारस के नाम की जगह 'बीइंग मी' लिखा है।
5 of 5
Mahira Sharma and Paras Chhabra
- फोटो : Instagram
पारस छाबड़ा इस वक्त 'मुझसे शादी करोगे' शो कर रहे हैं। इस शो में वह अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहे हैं। पारस इस शो के अलावा माहिरा के साथ अपने फोटोशूट से भी चर्चा में हैं। ये दोनों एक साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे हैं। इसमें माहिरा और पारस क्रिश्चियन दूल्हा दुल्हन की ड्रेस में नजर आए। इस म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दूसरे दिन तापसी पन्नू के 'थप्पड़' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी थोड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन