सरस्वतीचंद्र (Saraswatichandra) और 'जमाई राजा' (Jamai Raja) जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस शाइनी दोशी (Shiny Doshi) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, 'पांड्या स्टोर' (Pandya Store) की 'धरा' शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी (Lavesh Khairajani) के साथ 15 जुलाई को सात फेरे लिए। शाइनी दोशी और लवेश की शादी की तस्वीरें और कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
शादी के बंधन में बंधीं 'धरा'
अपनी शादी में शाइनी दोशी लाल रंग की साड़ी और मैचिंग ज्वैलरी पहने नजर आईं, वहीं लवेश ने सफेद रंग का कुर्ता पजामा और पिंक पगड़ी पहनी थी। शादी की तस्वीरों में दोनों साथ में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही यह शादी कोविड नियमों के अनुसार संपन्न हुई थी। शादी में गिने चुने मेहमान ही शामिल हुए थे। आइए डालते हैं एक नजर शाइनी की शादी की कुछ तस्वीरों पर ...
2 of 5
शाइनी दोशी की शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान शाइनी दोशी की दोस्त और एक्ट्रेस प्रणिता पंडित ने बताया था कि कोरोना महामारी के कारण शादी में बहुत ही कम लोगों को बुलाया गया था। शादी में सिर्फ 25 मेहमान ही शामिल हुए। शादी शाइनी के घर पर ही हुई थी। प्रणिता ने बताया था कि शाइनी दोशी और लवेश खैरजानी इस साल नवंबर या दिसंबर में एक बड़ी पार्टी देने की प्लानिंग कर रहे हैं।
3 of 5
शाइनी दोशी की शादी की तस्वीरें
- फोटो : सोशल मीडिया
शाइनी दोशी और लवेश खैरजानी को प्रणिता पंडित ने ही मिलवाया था। दोनों उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं 14 जुलाई को शाइनी दोशी और लवेश खैरजानी की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसमें कपल ने धमाकेदार डांस किया था। शादी की तस्वीरों के बीच एक और तस्वीर सामने आई है जिमसें कपल किस करता हुआ दिख रहा है। लवेश ने शाइनी को शादी के मंडप पर अपनी बाहों में उठाकर किस किया।
4 of 5
शाइनी दोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, शाइनी दोशी की लवेश खैरजानी के साथ सगाई पिछले साल 4 जनवरी, 2020 को हुई थी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी जानकारी भी दी थी। शाइनी ने एक इंटरव्यू के दैरान बताया था कि प्रणिता ने हमें मिलने के लिए कहा क्योंकि उसे लगा कि हम एक-दूसरे के लिए बने हैं।
5 of 5
शाइनी दोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाइनी दोशी ने अपने करियर की शुरुआत फेमस टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से की थी। इस शो में निभाए गए कुसुम के किरदार ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई थी। इसके अलावा शाइनी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इनमें सरस्वतीचंद्र, श्रीमद् भागवत, सरोजिनी, बहू हमारी रजनीकांत, लाल इश्क और दिल ही तो है जैसे शोज शामिल हैं। इसके साथ ही रियलिटी शो फियर फैक्टर का भी साल 2017 में हिस्सा रह चुकी हैं।