फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी पर सवाल उठाए तो शिल्पा ने अर्शी को बताया था झूठी, अब 'नागिन' ने किया पलटवार

Thu, 15 Feb 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
now arshi khan reply on bigg boss 11 winner shilpa shinde's liar comment
arshi khan
बिग बॉस सीजन 11 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन शिल्पा शिंदे और अर्शी खान की लड़ाई अभी भी बरकरार है। खबर है कि एक इंटरव्यू में अर्शी खान ने बताया था कि शिल्पा शिंदे कभी शादी नहीं करेंगी लेकिन शिल्पा ने अर्शी के इस बयान के बाद उन्हें झूठा बताया है जिस पर एक बार फिर अर्शी ने पलटवार किया है।
now arshi khan reply on bigg boss 11 winner shilpa shinde's liar comment
Arshi and Shilpa

पहले आपको बता दें कि बिग बॉस में अर्शी और शिल्पा एक-दूसरे की जान थीं और आपस में अपनी पर्सनल बातें शेयर किया करती थीं। इस दौरान शिल्पा ने अर्शी को बताया होगा कि वह कभी शादी नहीं करेंगी लेकिन शिल्पा के इस सीक्रेट को अर्शी ने सुर्खियों में ला दिया जिसके चलते शिल्पा ने अर्शाी खान को झूठी करार दिया है।

now arshi khan reply on bigg boss 11 winner shilpa shinde's liar comment
Shilpa and Arshi

जब अर्शी खान को इस बात का पता चला तो वह चुप नहीं रहीं और एक बार फिर वह अपना बयान दे बैठीं। अर्शी ने कहा कि शिल्पा के फैंस इस बारे में नहीं जानते लेकिन जो उन्हें पर्सनली जानते हैं वह अंदर की हकीकत भी जानते हैं। इतना ही नहीं अर्शी ने कहा कि शिल्पा को अपने बयानों से पलटना अच्छी तरह से आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
now arshi khan reply on bigg boss 11 winner shilpa shinde's liar comment
Shilpa and Arshi

अर्शी यहीं नहीं रुकी उन्होंने शिल्पा को रिश्ते ना निभाने वाली पर्सनैलिटी भी बताया। बता दें कि शो के दौरान और शो के बाद से ही दोनों में जबरदस्त अनबन बार-बार देखने को मिल रही है। यहां तक कि शिल्पा ने अर्शी की पार्टी में भी जाना मुनासिब नहीं समझा।

विज्ञापन
now arshi khan reply on bigg boss 11 winner shilpa shinde's liar comment
Shilpa and Arshi

बता दें कि शो की शुरुआत में अर्शी और शिल्पा में बड़ा गहरा नाता था। इतना ही नहीं दोनों में घर में मां-बेटी का रिश्ता कायम हो गया था। जो कि देखते ही देखते दुश्मनी में ऐसा तब्दील हुआ कि अब जुड़ने का नाम ही नहीं ले रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed