निकिता भामिदिपति हाल ही में रियलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' में नजर आई थीं। शो में अभिनेत्री को जाद हदीद के साथ नजदीकियां बढ़ाकर सुर्खियां बटोरते देखा गया था। वहीं, अब निकिता ने एक्स बॉयफ्रेंड बसीर अली को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। अभिनेत्री ने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की, और इसे टॉक्सिक करार दिया। निकिता ने 'कुंडली भाग्य' अभिनेता बसीर अली संग अपने रिश्ते को अब तक का सबसे खराब रिश्ता बताया।
2 of 5
निकिता भामिदिपति
- फोटो : सोशल मीडिया
निकिता भामिदिपति हाल ही में अपनी दोस्त और सह-प्रतियोगी श्रेया कालरा द्वारा आयोजित पॉडकास्ट पर दिखाई दीं। बातचीत में दोनों ने निकिता और बसीर अली के रिश्ते पर चर्चा की। अभिनेत्री ने कहा, 'वह मेरा अब तक का सबसे खराब रिश्ता रहा है। मैं किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बात नहीं करना चाहती जो इतना घृणित है।' उसी पॉडकास्ट में निकिता ने यह भी कबूल किया कि वह और बसीर अली दोनों अपमानजनक थे।
3 of 5
निकिता भामिदिपति
- फोटो : सोशल मीडिया
निकिता भामिदिपति ने बसीर संग अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा, 'हमारा रिश्ता बहुत टॉक्सिक था और हमें हर किसी को अपनी जिंदगी से अलग करना पड़ा, जो नहीं होना चाहिए था। और ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि इस समय वह मेरे बारे में जिस कारण से बात कर रहे हैं, उसका प्रभाव बढ़ रहा है। मैं इसे रिश्ता भी नहीं कहना चाहूंगी। यह सिर्फ समय, ऊर्जा और भावनाओं की बर्बादी थी।'
Dunki Drop Day 2: दूसरे दिन ही लुढ़क गया ‘डंकी’, इन पांच निर्देशकों ने भी तोड़ा शाहरुख के चाहनेवालों का भरोसा
4 of 5
निकिता भामिदिपति
- फोटो : सोशल मीडिया
निकिता ने बसीर पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने रिश्ते को 'समय की बर्बादी' बताया और दावा किया कि भले ही किसी ने एक-दूसरे को धोखा नहीं दिया, लेकिन यह टॉक्सिक था। उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस बात की पुष्टि करना चाहती हूं कि उसने मुझे धोखा नहीं दिया और न ही मैंने। हालांकि, यह एक बहुत ही टॉक्सिक रिश्ता था। मुझे हमारे साथ होने का कारण समझ नहीं आया, लेकिन बसीर और मेरा रिश्ता बेहद अपमानजनक था। वास्तव में, वह बहुत अब्यूजिव था। वह मुझ पर नियंत्रण कर रहा था और मैं भी।'
Sajini Shinde Ka Viral Video: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई राधिका की फिल्म, जरूरी संदेश देती है 'सजनी' की कहानी
5 of 5
निकिता भामिदिपति
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बातचीत में निकिता भामिदिपति ने टेन के साथ अपने रिश्ते पर भी चर्चा की। उन्होंने हाल ही में उनके साथ डेटिंग शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' में हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता उतना मजबूत नहीं था जिसके कारण उनका नाम प्रतियोगी जद हदीद से जुड़ गया।
Jacqueline Sukesh: सुकेश चंद्रशेखर ने खाई जैकलीन को बेनकाब करने की कसम, अनदेखे सबूतों को जल्द करेगा उजागर!