{"_id":"59eafd494f1c1bce538b85e7","slug":"next-hearing-in-the-domestic-violence-case-against-yuvraj-singh-and-others-scheduled-for-21-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले में अब इस दिन होगी सुनवाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
युवराज सिंह और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले में अब इस दिन होगी सुनवाई
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
आकांक्षा सिंह
- फोटो : pinkvilla
टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह, उनके भाई जोरावर सिंह और मां शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा के केस में अगली सुनवाई नवंबर में होगी। पूरे परिवार के खिलाफ युवराज की भाभी आकांक्षा सिंह ने हरियाणा के गुरुग्राम में घरेलू हिंसा के मामले में केस दर्ज कराया है। जानें, पूरा मामला...
Trending Videos
आकांक्षा सिंह
- फोटो : Big Boss 10
युवराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार खबरों में रहने की वजह खेल नहीं बल्कि उनकी भाभी आकांक्षा शर्मा है। भाभी ने उन पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करवाया है। आकांक्षा ने युवराज सिंह, उनके भाई जोरावर सिंह और उनकी मां शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में 21 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। जानें, कौन हैं अकांक्षा शर्मा...
Next hearing in the domestic violence case against Yuvraj Singh, mother Shabnam Singh and brother Zorawar Singh scheduled for 21 November
— ANI (@ANI) October 21, 2017
आकांक्षा सिंह
- फोटो : File Pic
आकांक्षा बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं और उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भी युवराज सिंह की मां के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। जानें, कौन हैं आकांक्षा शर्मा...
विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षा शर्मा
आकांक्षा हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं। करीब 23 साल की उम्र में उनकी शादी युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से हुई। पर शादी के कुछ समय बाद अनबन शुरू हो गई।
विज्ञापन
आकांक्षा सिंह
- फोटो : File Pic
आकांक्षा ने जोरावर सिंह से तलाक मांग लिया। अभी ये केस चल रहा है। बिग बॉस में रहने के दौरान और वहां से बाहर आने के बाद भी वह लगातार युवराज के परिवार पर आरोप लगाती रही हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने कई इंटरव्यू दिए थे और युवराज सिंह पर कई आरोप लगाए थे। इंटरव्यू में आकांक्षा ने यहां तक कहा था कि, उन्होंने युवराज को गांजा पीते हुए भी देखा है।
बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं युवराज सिंह की भाभी, अब पूरे परिवार पर कर दिया केस
बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं युवराज सिंह की भाभी, अब पूरे परिवार पर कर दिया केस