फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड फिल्में बनाने वाले महेश भट्ट ने बदला सीरियल का पूरा लुक, दिल जीत लेगा PROMO

Thu, 22 Feb 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
New Promo Of Mahesh Bhatt Serial Naamkarann Takes 10 Year Leap
Naamkarann - फोटो : Twitter

स्टार प्लस के सीरियल 'नामकरण' ने तीसरी बार लीप लिया है। शो का पुरा लुक बदल दिया गया है। इस बार कहानी 10 साल आगे बढ़ी है। जैसे ही शो के निर्देशक महेश भट्ट ने अपने इस शो का नया प्रोमो रिलीज किया, सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई।


 


(अगली स्लाइड में पढ़ें: सीरियल 'नामकरण' में हुए बड़े बदलाव)

New Promo Of Mahesh Bhatt Serial Naamkarann Takes 10 Year Leap
Naamkarann - फोटो : Twitter

अवनी ने बदली पहचान
कहानी की मुख्य किरदार अवनी आएशा ने अपनी पूरी पहचान बदल ली है। वह अब एक अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ रहती है। प्रोमो की शुरुआत अवनी के डायलॉग से होती है जिसमें उसने कहा, 'मेरी तरह परिवार ना होने का दुख इन मासूमों को कभी नहीं होने दूंगी।' इसी प्रोमो में अवनी नील की फोटो से बातें करते हुए कहती है कि वह उससे प्यार करती है लेकिन उसकी सुरक्षा के लिए उससे दूर है।

गौरतलब है कि कहानी में आए ट्विस्ट के मुताबिक ब्लास्ट में अवनी की मौत हो जाती है। लेकिन असल में उसकी जान बच जाती है। फिर भी वह अपने परिवार के पास नहीं लौटती। वह खुद अपना ही श्राद्ध करती है, सारे आईडी प्रूफ पानी में विर्जित करती है और पहचान बदलकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला करती है।

New Promo Of Mahesh Bhatt Serial Naamkarann Takes 10 Year Leap
Naamkarann - फोटो : Twitter

नील ने बदला प्रोफेशन
सीरियल 'नामकरण' में पुलिस ऑफिस नील खन्ना का किरदार निभाने वाले एक्टर जैन इमाम का लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गया है। नील का प्रोफेशन भी बदल गया है। अब वह एक रेडियो जॉकी बन चुका है। 

कहानी में आए ट्विस्ट के अनुसार नील अपनी पत्नी अवनी की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानता है। उसे लगता है कि अवनी की मौत के लिए उसकी पुलिस की नौकरी जिम्मेदार है। गम को भुलाने और नई जिंदगी की शुरुआत के लिए नील खन्ना आरजे बन जाता है। हालांकि, वह अपनी पत्नी अवनी को अभी भी बहुत मिस करता है और बीते 10 सालों में उसने दूसरी शादी भी नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Promo Of Mahesh Bhatt Serial Naamkarann Takes 10 Year Leap
Naamkarann - फोटो : Twitter

शो में जुड़े नए चेहरे
महेश भट्ट की फिल्म 'जख्म' की कहानी पर आधारित उनके टीवी सीरियल 'नामकरण' में नए चेहरे जुड़े हैं। एक्ट्रेस सोनी सिंह जहां नए अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं जान खान, सना शेख और मृणमयी की भी इंट्री हुई है।

विज्ञापन
New Promo Of Mahesh Bhatt Serial Naamkarann Takes 10 Year Leap
Naamkarann - फोटो : Twitter

शो का नया लुक
शो के प्रोमो को देखकर साफ है कि मेकर्स ना सिर्फ कहानी, बल्कि इसके प्रेजेंटेशन और लुक में भी फ्रेशनेस लानी की कोशिश की है। प्रोमो के बैकग्राउंड के लिए महेश भट्ट के ही फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' के सुपरहिट गाने 'तेरे दर पर सनम' को रीक्रियेट किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed