फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस में रश्मि देसाई के गेम पर पहली बार आया पूर्व पति नंदिश संधू का रिएक्शन, कह दी ये बात

Sat, 11 Jan 2020 11:47 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
nandish sandhu talk about his ex wife rashami desai game in bigg boss 13
rashmi desai - फोटो : social media

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई जबसे घर में गई हैं, उनके बारे में कई तरह के खुलासे हो चुके हैं । रश्मि के लव अफेयर से लेकर घर के झगड़ों तक के बारे में सबको सब कुछ पता है । रश्मि का अरहान खान से रिश्ता भी सामने आया । घर में ही दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया । रश्मि की शादी हो चुकी है लेकिन वो घर में इस बारे में कोई बात नहीं करती हैं । 

nandish sandhu talk about his ex wife rashami desai game in bigg boss 13
rashmi desai - फोटो : social media
रश्मि ने साल 2012 में अपने कोएक्टर नंदिश संधु से शादी की थी । नंदिश और रश्मि सीरियल 'उतरन' में साथ नजर आए थे । शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी और और 4 साल में ही ये शादी टूट गई थी। हाल ही में रश्मि के पूर्व पति नंदिश संधू से बिग बॉस से जुड़े कुछ सवाल किए गए थे, जिसमें रश्मि का भी जिक्र था। 

 

nandish sandhu talk about his ex wife rashami desai game in bigg boss 13
Rashmi Desai, Devolina Bhattacharjee - फोटो : social media

इंटरव्यू में नंदिश से पूछा गया कि क्या आप बिग बॉस देखते हैं। इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी अपडेट्स लेता रहता हूं, मगर दुर्भाग्य से मैं इस सीजन को फॉलो नहीं कर पा रहा हूं। मैंने पिछले सभी सीजन देखे हैं मगर मैं पुराने दो सीजन नहीं देख पाया हूं। इससे पहले मुझे भी बिग बॉस शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
nandish sandhu talk about his ex wife rashami desai game in bigg boss 13
Nandish sandhu, Rashmi Desai - फोटो : Twitter
वहीं रश्मि के बारे में पूछने पर नंदिश ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी है । बता दें कि नंदिश संधू मुंबई में आर अड्डा के लॉन्च पर पहुंचे थे। यहीं पर उनसे ये सवाल पूछे गए थे । बता दें कि रिश्ता टूटने के बाद रश्मि ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर नंदिश इस रिश्ते को अपना 100 फीसदी देते तो ये रिश्ता कभी नहीं टूटता । 
 
विज्ञापन
nandish sandhu talk about his ex wife rashami desai game in bigg boss 13
Rashami Desai,Nandish Sandhu - फोटो : social media

ये भी खबर आई थी कि नंदिश का अफेयर किसी और लड़की के साथ था । जब रश्मि को ये बात पता चली थी तो उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया । वहीं नंदिश का कहना था कि वो रश्मि के संवेदनशील रवैये से परेशान हो गए थे । झगड़े के दौरान ही दोनों ने 'नच बलिये 7' में भी हिस्सा लिया था ।

जेएनयू हिंसा पर अजय देवगन का बयान और दीपिका के समर्थन में रघुराम राजन, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed