अनिता हस्सनंदनी टेलीविजन का जाना माना और चर्चित नाम है। अनिता 14 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अनिता बरसों से टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हुई है। अनिता की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। उन्होंने टेलीविजन के साथ ही कई फिल्मों में भी काम किया है। अनिता के जन्मदिन के मौके पर दिखाते हैं इतने सालों में उनके लुक में कितना बदलाव आया है।
2 of 5
anita hassanandani
- फोटो : social media
अनिता ने अपने फिल्मी और टेलीविजन सफर की शुरुआत सबसे पहले टेलीविजन सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से की थी। इस सीरियल में अनिता मुख्य किरदार में थीं। इसके अलावा अनिता ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। अनिता ने साल 2003 में फिल्मों में कदम रखा था। अनिता ने फिल्मी सफर की शुरुआत थ्रिलर फिल्म 'कुछ तो है' से की थी। फिल्म में अनिता विलेन बनी थीं।
3 of 5
अनिता हस्सनंदनी
- फोटो : Social Media
इसके बाद अनिता लगातार 'कोई आप सा' और 'कृष्णा कॉटेज' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अनिता के करियर को नई राह मिली स्टार प्लस के चर्चित शो 'काव्यांजलि' से। बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बने इस टीवी सीरियल में अनिता मुख्य किरदार में थीं। इस सीरियल से अनिता को एक अलग ही पहचान मिली थी। सीरियल में अनिता ने अंजली नंदा का किरदार निभाया था। सीरियल के टाइटल ट्रैक और प्लॉट को काफी पसंद किया गया था।
4 of 5
Anita Hassanandani
- फोटो : instagram
अनिता ने इसके बाद कई और सीरियल्स में भी काम किया है। साल 2013 से लगातार अनिता स्टार प्लस के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ रही थीं। इस सीरियल में अनिता ने शगुन का किरदार निभाया था। पहले शगुन का किरदार सीरियल में निगेटिव था। बाद में धीरे-धीरे किरदार को पॉजीटिव कर दिया गया। अनिता को इस सीरियल में उनके फैशन सेंस के लिए काफी पसंद किया गया।
हाल ही में अनिता को टीवी सीरियल 'नागिन' के चौथे सीजन में देखा जा रहा है। इससे पहले अनिता नागिन के तीसरे सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। अनिता अभिनेता एजाज खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। दोनों के इंगेजमेंट की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन साल 2009 में अनिता ने एजाज के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद अनिता ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की है। अनिता और रोहित बेहद खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।