'नच बलिए' और 'कहानी घर घर की' जैसे कई टीवी शो में काम कर चुकीं एक अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर रेप का आरोप लगाया है। अभिनेत्री के मुताबिक विनीत नाम के जूनियर आर्टिस्ट ने उनका रेप किया है। मामला सामने आने के बाद ग्लैमरस भरी इस दुनिया के पीछे की सच्चाई एक बार फिर उजागर हुई है।
2 of 5
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपी विनीत हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। अभिनेत्री के साथ पहले उसकी दोस्ती हुई। बीते 13 अक्टूबर दोनों यमुनानगर में थे जहां दोनों एक होटल में रुके। अभिनेत्री का आरोप है कि इस दौरान विनीत ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
3 of 5
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि वो गर्भवती हो गई हैं तो उन्होंने विनीत पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वो मुकर गया। पीड़िता के मुताबिक आखिरकार वो पुलिस के पास पहुंचीं और मामला दर्ज कराया। इस मामले में विनीत के परिवारवालों को भी आरोपी बनाया गया है। कहा जा रहा है विनीत के बारे में सबकुछ जानते हुए भी उन्होंने बेटे का ही साथ दिया।
4 of 5
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता की मानें तो घरवालों ने बेटे का पूरा साथ दिया और जब उसने शादी की बात की तो मुकर गया। अब उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचीं।
5 of 5
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
जानकारी के मुताबिक विनीत और अभिनेत्री के बीच दोस्ती मुंबई में काम के दौरान हुई थी। अभिनेत्री ने 'कहानी घर घर की', 'देश में निकला होगा चांद' और 'नच बलिए' जैसे कई बड़े टीवी शो में काम किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की खोज में जुटी है। इस मामले में घरवालों से भी पूछताछ की जाएगी।
पांच सितारा होटल में 3 अंडों का बिल देख इस सेलिब्रिटी के उड़े होश, यूजर ने कहा- 'दुकान खरीद लेते'