अभिनेता फैजल खान और उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया ने 'नच बलिए 9' में हिस्सा लिया था। दोनों बेस्ट जोड़ियों में से एक माने जाते थे लेकिन शो से बाहर होते ही उनका ब्रेकअप हो गया। फैजल खान के फैंस को भी एक बारगी यकीन नहीं आया। ब्रेकअप के बाद फैजल ने मुस्कान पर कई तरह के आरोप लगाए थे। अब इस पर फिर से मुस्कान का बयान आया है।
2 of 5
Faisal Khan
- फोटो : instagram
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए मुस्कान ने फैजल पर धोखा देने का आरोप लगाया है। मुस्कान ने कहा कि 'करीब 9 महीने पहले फैजल ने मुझे पहली बार धोखा दिया। वह उसकी एक दोस्त थी। मैंने उसके चैट पढ़े तब मैंने उसे पकड़ा। फैजल ने मुझसे माफी मांगी तब मैंने सोचा कि इस रिश्ते को दोबारा मौका देना चाहिए। मैं उससे सच्चा प्यार करती थी।'
3 of 5
Faisal Khan
- फोटो : instagram
फैजल ने मुस्कान पर उनकी पॉपुलरिटी का फायदा उठाने का आरोप लगाया था। इस पर मुस्कान ने कहा कि 'अगर मैं पैसों और लाइमलाइट की वजह से उसके साथ होती तो मेरे पास फायदे उठाने के कई मौके थे लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। हमारे रिश्ते को सार्वजनिक करने का फैसला उसका था मेरा नहीं। शायद, वह बाल कलाकार की अपनी छवि से अलग होना चाहता था।'
4 of 5
faisal khan
- फोटो : social media
मुस्कान ने आगे कहा कि 'वो इंडस्ट्री में बहुत सारे लोगों को जानता है और अगर वह मेरे करियर के बारे में इतना ही चिंतित था तो वो उसे इस तरह की बातें तो नहीं करनी चाहिए।' बता दें कि फैजल का नाम सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' की को-स्टार स्नेहा वाग के जुड़ा था।
5 of 5
faisal khan
- फोटो : social media
इससे पहले फैजल ने मुस्कान के बारे में कहा था कि 'मुझे ऐसा लगता है कि वो मेरे साथ सिर्फ लाइमलाइट में रहने के लिए थी। वो छोटी-छोटी बातों को लेकर मुझसे लड़ती थी और मैं अक्सर हमारे बढ़ते झगड़ों को लेकर परेशान रहता था। मैं हैरान हूं कि मुस्कान ने मुझ पर धोखा देने का आरोप लगाया है। मैंने कभी उसे धोखा नहीं दिया है। स्नेहा और मैं केवल दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं है।'