बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने आने वाले शो 'नागिन 3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस शो की वजह से करिश्मा लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच करिश्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है हालांकि ये वीडियो शो का नहीं है।
VIDEO: टीवी की इस 'नागिन' का ग्लैमरस अंदाज, स्विमिंग पूल में कर रहीं मस्ती
दरअसल, करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्विमिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अंडर वाटर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। वीडियो के आखिर में करिश्मा अपने फैंस को किस दे रही हैं।
A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे का काफी फेमस चेहरा हैं। साल 2001 से करियर की शुरुआत करने वाली करिश्मा कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्हें खास पहचान 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली थी। इसके बाद उन्हें साल 2004 में बिग बॉस हाउस में देखा गया। इस साल करिश्मा कलर्स चैनल पर शुरू होने वाले शो 'नागिन-3' में नजर आने वाली हैं।
अपने सीरियल के बारे में बात करते हुए करिश्मा तन्ना ने बताया कि उन्हें उस समय बेहद खुशी हुई जब बालाजी टेलीफिल्म्स ने उन्हें लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो 'नागिन' के तीसरे सीजन में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया।
इससे पहले एकता कपूर के बहुप्रतीक्षित शो 'नागिन- 3' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में रजत टोकस, करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी नजर आ रहे हैं। लोगों को ट्रेलर भी काफी पसंद आ रहा है।