फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ हाथी की मौत के 48 घंटे बाद डॉक्टर के बयान ने मचाई सनसनी, बोले- 'बच सकती थी जान अगर....'

Wed, 11 Jul 2018 01:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Dr Hathi: Mumbai doctor revealed shocking thing about death
dr hathi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर 'कवि कुमार आजाद' की मौत से हर कोई सदमे में है। कवि कुमार को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था जिसके कुछ देर बाद उन्होंने जिंदगी का हाथ हमेशा के लिए छोड़ दिया। एक्टर के निधन को 24 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत गया है इस बीच उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
Dr Hathi: Mumbai doctor revealed shocking thing about death
dr hathi
डॉक्टर हाथी की अचानक हुई मौत से उनका परिवार सदमे में है वहीं टेलीविजन की दुनिया में सन्नाटा पसर गया है। कुछ लोगों का कहना है कि डॉक्टर हाथी एकदम ठीक थे ऐसे में अचानक हुई मौत कई सवाल खड़े करती है। वहीं अब डॉक्टर हाथी की अचानक बिगड़ी तबीयत पर उनका इलाज करने वाले डॉक्टर का बयान सामने आया है जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि एक छोटी सी चूंक ने इस एक्टर की जिंदगी छीन ली।
Dr Hathi: Mumbai doctor revealed shocking thing about death
dr hathi
डॉक्टर हाथी को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के वोक हॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज डॉक्टर रवि हिरावनी ने किया। रवि हिरावनी का कहना है 'कवि कुमार को दोपहर करीब 12:10 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। जिस वक्त डॉक्टर हाथी यहां आए थे उस वक्त उनकी धड़कन चल रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Dr Hathi: Mumbai doctor revealed shocking thing about death
dr hathi
इसके साथ ही डॉक्टर रवि ने कहा - 'कवि कुमार को तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया और कृत्रिम तरीके से सांस देने की कोशिश की गई। अस्पताल लाते लाते उनकी ईसीजी सपाट हो गई थी, इसी वजह से उनकी मौत हो गई। अगर कुछ देर पहले डॉक्टर हाथी को लाया जाता तो वह आज हमारे बीच होते।'
विज्ञापन
Dr Hathi: Mumbai doctor revealed shocking thing about death
dr hathi
इस बीच डॉक्टर हाथी के भाई का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि बीते कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसकी वजह से हाइपरटेंशन की समस्या से परेशान थे। यहां तक कि लोकल चेस्ट चिकित्सक को भी दिखाया था। वहीं शो के प्रोड्यूसर का कहना है कि बिगड़ती तबीयत की वजह से वह एक दिन सेट से भी जल्दी घर चले गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed