फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 साल बाद कपिल शर्मा के साथ काम करना चाहते हैं उनके सबसे बड़े 'दुश्मन', खराब तबीयत पर कही ये बात

Wed, 11 Jul 2018 10:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Krishna Abhishek says want to work with Kapil Sharma
kapil sharma and Krishna
एक साथ काम करने वाले एक्टर अक्सर एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही रिश्ता कॉमेडियन कृष्णा और कपिल शर्मा का है। यह दोनों न तो कभी दोस्त रहे और न ही इतने बड़े दुश्मन कि एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद न करें।  कपिल काफी समय से टेलीविजन की दुनिया से दूर हैं इस बीच कृष्णा ने कपिल के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।

 

हो

Krishna Abhishek says want to work with Kapil Sharma
kapil sharma and Krishna
कृष्णा और कपिल एक साथ 'कॉमेडी सर्कस' में काम किया करते थे। हालांकि कुछ वक्त बाद कपिल ने इस शो को हमेशा के लिए अलविदा कहकर अपना शो शुरू कर दिया था। फिलहाल कपिल अपनी तबीयत पर ध्यान दे रहे हैं और टीवी से दूर हैं। हाल ही में कपिल के प्रतिद्वंदी कृष्णा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की। इस दौरान कृष्णा ने कपिल से संबंधित कई सवालों का जवाब दिया। 
 
Krishna Abhishek says want to work with Kapil Sharma
krishna abhishek
कृष्णा अभिषेक ने कहा - 'कपिल की खराब तबीयत सुनकर मैं दुखी हो गया था। मैं अपने आप को उनका दोस्त तो नहीं मानता लेकिन हमेशा उनके अच्छे स्वास्थ की कामना करता हूं। मैंने 5 साल बाद कपिल को मैसेज किया था। यहां तक कि मैंने यह भी कपिल से कहा था कि हम लोग एक साथ काम भी कर सकते हैं अगर आप चाहे। वह मशहूर कॉमेडियन हैं हर कोई उनकी इज्जत करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Abhishek says want to work with Kapil Sharma
Kapil Sharma
आपको बता दें, कृष्णा अभिषेक भी मशहूर कॉमेडियन हैं। जब पत्रकार ने कपिल पर धमकी देने का आरोप लगाया था उस वक्त कृष्णा ने भी कपिल का समर्थन दिया था। कपिल लंबे वक्त तक डिप्रेशन में थे और अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। हाल ही में कपिल एयरपोर्ट पर देखे गए जहां पर फैंस ने उनका स्वागत किया था। लंबे वक्त बाद मीडिया के कैमरे में स्पॉट हुए कपिल थोड़े मोटे जरूर दिख रहे थे।
विज्ञापन
Krishna Abhishek says want to work with Kapil Sharma
Kapil Sharma
खबरों की मानें तो जल्द ही कपिल शर्मा की जिंदगी पर फिल्म बनने वाली है। हिंदी फिल्म 'तेरी भाभी है पगले' के निर्देशक विनोद तिवारी जल्द ही कपिल शर्मा की बायोपिक लेकर आने वाले हैं। उनकी इच्छा है कि उसमें कपिल खुद अपना किरदार करें। अगर कपिल इससे इनकार करते हैं तो कृष्णा अभिषेक फिल्म में कपिल की भूमिका निभाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed