दूरदर्शन पर कई पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के साथ ही दूरदर्शन का सुनहरा दौर भी लौट आया है, जिसका असर साफ तौर से टीआरपी पर देखने को मिल रहा है। दूरदर्शन की देखा देखी बाकी चैनल्स ने भी अपने पुराने कार्यक्रमों की वापसी करवाई है। पुराने कार्यक्रमों की वापसी के साथ ही अमर उजाला भी अपने पाठकों को इन कार्यक्रमों से जुड़े अलग अलग किस्सों से रूबरू करवा रहा है। ऐसे में आज बात करते हैं मुकेश खन्ना की।
2 of 5
महाभारत और रामायण के दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो दूरदर्शन पर कई कार्यक्रमों का पुन: प्रसारण किया जा रहा है लेकिन जो प्यार रामानंद सागर की 'रामायण' और बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' को मिल रहा है। वो किसी और कार्यक्रम को नहीं मिल रहा है। इन दोनों कार्यक्रमों के साथ ही साथ इन टीवी शोज के किरदारों को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
3 of 5
Mukesh Khanna
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
मुकेश खन्ना ने बी आर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाई थी। उनका ये किरदार खासा मशहूर हुआ था। वहीं उसके कुछ वक्त बाद मुकेश खन्ना सुपरहीरो बनकर छोटे पर्दे पर नजर आए थे। दोनों की किरदारों में मुकेश खन्ना ने दर्शकों का दिल जीता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शक्तिमान बनाया क्यों गया था?
4 of 5
मुकेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
दरअसल मुकेश ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझ पर भीष्म पितामह की इमेज का ऐसा ठप्पा लगा कि मैं उसे कई दूसरे किरदार और फिल्में करने के बाद भी हटा नहीं पाया। तब मैंने सोचा कि मुझे कुछ करना पड़ेगा कि मैं इस ठप्पे को हटा सकूं।' मुकेश ने आगे बताया था कि खुद बी आर चोपड़ा ने उनसे कहा था कि वो 'पितामह' की छवि से बाहर नहीं निकल पाएंगे।
5 of 5
shaktimaan
- फोटो : social media
मुकेश खन्ना ने आगे कहा था, 'शक्तिमान ने मुझे एक नई पहचान दी। मैं भीष्म पितामह की छवि से निकल तो नहीं पाया, लेकिन शक्तिमान के रूप में नई इमेज मिली। अब मैं बड़े, बुज़ुर्गों के बीच भीष्म पितामह नाम से और बच्चों के बीच शक्तिमान के रूप में जाना जाता हूं।'