ऑनलाइन ट्राजेक्शन और इंटरनेट बैंकिंग जहां लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है वहीं इसके जरिए फर्जीवाड़ा होने का डर भी बना रहता है। ऐसा ही कुछ टीवी अभिनेत्री मृणाल देशराज के साथ हो गया है। मृणाल देशराज के बैंक अकाउंट से 27 हजार रुपये का फर्जीवाडा हुआ है। अभिनेत्री के साथ ये घटना ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए हुई है। इस घटना के बाद से अभिनेत्री काफी हैरान और परेशान है।
2 of 5
Mrinal Deshraj
- फोटो : social media
इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री मृणाल देशराज ने किया है। उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय से बातचीत की। इस दौरान मृणाल देशराज ने कहा, 'मेरे पेटीएम में कुछ दिक्कत हो गई थी और भुगतान नहीं हो रहा था। जब भी मैं ट्रांजेक्शन कर रही थी, तो मुझे केवाईसी पूरी करने का मैसेज आ रहा था। इसके बाद मैंने पेटीएम सपोर्ट को मैसेज किया कि मुझे किसी ने केवाईसी प्रोसेस के लिए फोन नहीं किया। मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही हूं।'
3 of 5
Mrinal Deshraj
- फोटो : social media
मृणाल ने आगे बताया, 'कुछ समय बाद मुझे पेटीएम की तरफ से कई कॉल आया। मुझे बस केवाईसी करवाने के लिए कहा गया और उन्होंने मुझे लिंक भेजा। मैंने उस लिंक पर जैसे ही क्लिक किया तो अचानक मेरे पेटीएम वॉलेट से 758 रुपये चले गए। मैंने उसी नंबर पर दोबारा फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह दूसरा लिंक भेज रहे हैं। इससे मेरे पैसे वापस आ जाएंगे, लेकिन पैसे वापस आने के बजाय मेरे बैंक अकाउंट से 27 हजार रुपये निकाल लिए गए।'
4 of 5
Mrinal Deshraj
- फोटो : social media
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज का जिक्र करते हुए मृणाल देशराज ने कहा, 'मैने जामतारा सीरीज देखी थी और मैं इसके लिए सचेत थी कि ऐसी कॉल ना आ सकते। मैं पेटीएम सपोर्ट को मैसेज कर रही थी तो मुझे तुरंत कैसे कॉल आई। ट्रूकॉलर पर भी ये नंबर पेटीएम के नाम से दिख रहा था इसलिए मुझे लगा कि ये कॉल असली होगी।' मृणाल देशराज ने बताया कि इस मामले में उन्होंने बैंक और पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
5 of 5
Mrinal Deshraj
- फोटो : social media
अभिनेत्री ने कहा, 'बैंक और पुलिस ने मुझे कहा है कि ये मेरी गलती की थी। मैंने ही उस लिंक पर क्लिक किया था, इसलिए मुझे रुपये वापस नहीं मिलेंगे। अब देखते हैं आगे क्या होता है। मेरा मकसद इस हादसे को सबके सामने लाना था, जिससे लोग सतर्क रहें। ये मेहनत की कमाई थी और मैं ठगा हुआ महसूस कर रही हूं।'
पढ़ें: मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं ये पांच अभिनेत्रियां, असली नाम जानकर रह जाएंगे हैरान