फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी रॉय ने ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मोहित और मैं अब...'

Wed, 01 Aug 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy on her alleged boyfriend Mohit Raina breakup
छोटे पर्दे की नागिन यानी मौनी रॉय इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग बुल्गारिया में कर रही हैं। नागिन के अलावा मौनी ने 'देवों के देव महादेव', जैसे सीरियलों में भी काम किया है। इसी शो के दौरान मौनी का अफेयर अपने को-एक्टर मोहित रैना के साथ रहा।
Mouni Roy on her alleged boyfriend Mohit Raina breakup
दोनों काफी समय तक इंडस्ट्री में एक साथ दिखते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से खबरें थी कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है क्योंकि इन दोनों ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर साथ शेयर की गई तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया गया।
Mouni Roy on her alleged boyfriend Mohit Raina breakup
मौनी रॉय
हालांकि मौनी ने कभी मोहित के साथ अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा। हाल ही में मौनी ने ब्रेकअप को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया हैं। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में  मौनी ने कबूल किया है कि, ‘मैं अकेली हूं और लंबे समय से रह रही हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं’। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy on her alleged boyfriend Mohit Raina breakup
बता दें दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो देवों के देव…महादेव के सेट पर हुई थी। इस शो में मोहित महादेव और मौनी सती के किरदार में थी। इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। मौनी ने केवल टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि 'झलक दिखला जा', 'जरा नच के दिखा' जैसे डान्स शो और 'कॉमिडी नाइट्स' जैसे कॉमिडी शोज में भी काम किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed