{"_id":"588703b94f1c1b403fcf48e2","slug":"monalisa-opens-on-her-relationship-with-manoj-punjabi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS: मोनालिसा ने तोड़ा मनु का दिल, नजदीकियों को 'मजाक' कह डाला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS: मोनालिसा ने तोड़ा मनु का दिल, नजदीकियों को 'मजाक' कह डाला
Tue, 24 Jan 2017 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Jan 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बिग बॉस में चली मनु पंजाबी और मोनालिसा की लव स्टोरी से सभी वाकिफ हैं। दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर थीं कि घर के बाकी सदस्यों को असहज महसूस होने लगता था। और अब जब मोनालिसा की शादी उनके मंगेतर से हो चुकी है तो उन्होंने मनु के साथ अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया है कि मनु के साथ उनका रिश्ता मस्ती-मजाक वाला था।
मनु पंजाबी के साथ नजदीकियों पर बोलीं मोनालिसा, 'मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो रहेंगे कैसे ?'
2 of 5
घर से बेघर होने के बाद हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने मनु के साथ अफेयर के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'जब आप 24x7 एक ही घर में बंद रहते हैं तो आपको बात करने के लिए कोई ना कोई तो चाहिए ही और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे आप बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा करीब आ जाते हैं। मैं मस्ती मजाक वाली लड़की हूं और मनु भी उसी नेचर के हैं। अब मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो फिर रहेंगे कैसे ?
मनु पंजाबी के साथ नजदीकियों पर बोलीं मोनालिसा, 'मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो रहेंगे कैसे ?'
3 of 5
इतना ही नहीं, आगे ये पूछे जाने पर कि अब वो मनु के साथ अपनी दोस्ती कायम रखेंगी या नहीं, तो इस पर मोनालिसा ने कहा कि जब आप 24x7 घर के अंदर रहते हो तो आपको बात करना जरूरी हो जाता है लेकिन घर से बाहर आने के बाद वो रिश्ता बनाए रखना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनु पंजाबी के साथ नजदीकियों पर बोलीं मोनालिसा, 'मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो रहेंगे कैसे ?'
4 of 5
जाहिर है अपनी इस बात में मोनालिसा ने साफ कर दिया है कि मनु के साथ अब वो कोई रिश्ता नहीं रखने वाली हैं। बताते चलें कि शो की शुरुआत में सभी को यही लग रहा था कि मोना ज्यादा दिनों तक घर के अंदर नहीं रहेंगी। लेकिन वो रहीं और मनु के साथ उनकी नजदीकियों और अफेयर के चर्चे भी खूब उड़े। यहां तक कि स्वामी ओम ने भी दोनों के बीच की नजदीकियों और इंटीमेसी को लेकर कई खुलासे किए। दोनों को कई बार किस करते हुए और नजदीक आते हुए भी देखा गया। लेकिन मोनालिसा के हालिया बयान से तो लगता है कि वो सब उनके लिए मस्ती-मजाक था।
विज्ञापन
मनु पंजाबी के साथ नजदीकियों पर बोलीं मोनालिसा, 'मस्ती मजाक नहीं करेंगे तो रहेंगे कैसे ?'
5 of 5
- फोटो : colorstv.com
अब देखना ये होगा कि मोना के इस कमेंट पर मनु पंजाबी क्या कहेंगे ? 'बिग बॉस' की बात करें तो जल्द ही इसका फिनाले होने वाला है। घर में अब बानी, लोपामुद्रा, मनवीर गुर्जर, रोहन मेहरा और मनु पंजाबी बचे हैं। देखना ये होगा कि शो का विजेता कौन बनेगा ?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।