{"_id":"5881e3674f1c1b632aefeeda","slug":"monalisa-cry-for-vikrant-singh-in-bigg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के दो दिन बाद ही मोना की आंखों में आ गए आंसू, वजह बने विक्रांत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी के दो दिन बाद ही मोना की आंखों में आ गए आंसू, वजह बने विक्रांत
Fri, 20 Jan 2017 09:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में इस समय फुलऑन मस्ती चल रही है। हाल ही में कंटेस्टेंट मोनालिसा की शादी उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह के साथ हो गई। शादी में शामिल होने के लिए कई सेलेब्रिटीज के साथ मोना की मां और बहन भी पहुंची थीं। शादी के बाद मोनालिसा और विक्रांत को सीक्रेट रूम में ठहराया गया था।
शादी के दो दिन बाद ही विक्रांत ने दिखाए अपने रंग, मोना की आंखों में आ गए आंसू
2 of 5
बिग बॉस
इस दौरान मनु पंजाबी काफी दुखी नजर आए। शो में मनु और मोनालिसा काफी अच्छे दोस्त थे। ये भी खबर थी कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं। इस वजह से मोना के ब्वॉयफ्रेंड ने घर के बाहर ही काफी हंगामा किया था। उनका कहना था कि वो अपने रिश्ते के बारे में दोबारा सोचेंगे।
शादी के दो दिन बाद ही विक्रांत ने दिखाए अपने रंग, मोना की आंखों में आ गए आंसू
3 of 5
बिग बॉस
कहा जा रहा था कि वीकेंड के वार में ही दोनों बाहर आएंगे। लेकिन बिगबॉस ने कल ही दोनों को सीक्रेट रूम से बाहर बुला लिया। अब वक्त आ गया था जब विक्रांत को घर से बाहर जाना था। विक्रांत के जाने की बात सुन मोनालिसा रोने लगीं। जाने से पहले विक्रांत ने मोना को गले लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दो दिन बाद ही विक्रांत ने दिखाए अपने रंग, मोना की आंखों में आ गए आंसू
4 of 5
बिग बॉस
इसके बाद विक्रांत घर से चले गए। विक्रांत के जाने के बाद मनु मोना की टांग खींचते नजर आए। बता दें कि बिग बॉस के घर में पहली बार इस तरह शादी नहीं हुई है। इससे पहले चौथे सीजन में सारा अली खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट की शादी भी बिग बॉस के घर में हुई थी। लेकिन अफसोस ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई।
शादी के दो दिन बाद ही विक्रांत ने दिखाए अपने रंग, मोना की आंखों में आ गए आंसू
5 of 5
बिग बॉस
इस बार बिग बॉस के घर से एलिमिनेशन के लिए रोहन मेहरा और मोनालिसा नॉमिनेट हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा था कि हफ्ते के बीच में ही मोनालिसा को घर से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।