सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा से एक्टर कुणाल जयसिंह ने टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्होंने सीरियल में जयसिंह नाम के एक युवक का किरदार निभाया था। 29 जुलाई 1989 को जन्मे कुणाल जयसिंह के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।
2 of 5
Kunal Jaisingh
- फोटो : social media
साल 2012 में चैनल वी इंडिया पर प्रसारित द बडी प्रोजेक्ट में उन्होंने रणवीर शेरगिल का किरदार निभाया। इसके बाद कुणाल ये है आशिकी, प्यार तूने क्या किया, सावधान इंडिया, डोली अरमानों की और इश्कबाज में नजर आए। इश्कबाज में वो अपने किरदार से खूब पॉपुलर हुए। यही नहीं इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्ड अवॉर्ड और इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिला।
3 of 5
Kunal Jaisingh
- फोटो : social media
द बडी प्रोजेक्ट के दौरान कुणाल की मुलाकात एक्ट्रेस भारती कुमार से हुई। दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया। अपने रिश्ते को पहली बार दोनों ने 2012 में एक्सेप्ट किया था।
4 of 5
Kunal Jaisingh wedding
- फोटो : Instagram
रिश्ते के बारे में कुणाल जयसिंह ने कहा था कि, 'हम दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में सबसे पहले पैरेंट्स को बताया। इसके बाद हम दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते को बताया।' 20 दिसंबर 2018 को कुणाल और भारती शादी के बंधन में बंध गए।
5 of 5
Kunal Jaisingh
- फोटो : social media
इस्कॉन मंदिर में हुई इस सेरेमनी में कपल के परिवार के अलावा करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। भारती के करियर की बात करें तो उन्होंने द बडी प्रोजेक्ट के अलावा यम हैं हम, हमसे है लाइफ और ईशा में काम किया है।