फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: जब रानी बोलीं- बच्चे पैदा कर लीजिए, सलमान खान ने दिया ये जवाब

Sat, 07 Dec 2019 07:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 07 Dec 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
mardaani 2 star Rani Mukerji at salman khan Show Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar
सलमान खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का शो बिग बॉस 13 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह कभी घर के कंटेस्टेंट्स के बीच का प्यार होता है तो कभी घर के कंटेस्टेंट्स की टकरार। वहीं वीकेंड के वार में सलमान खान भी मस्ती करते हुए जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन इस बार वीकेंड का वार रानी मुखर्जी की वजह से सुर्खियों में है।

mardaani 2 star Rani Mukerji at salman khan Show Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar
सलमान खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल दिसंबर में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 रिलीज होने वाली  है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद से ही रानी ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। ऐसे में प्रमोशन के लिए रानी मुखर्जी पहुंची सलमान खान के शो बिग बॉस 13। शो का प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें रानी सलमान से बच्चों के बारे में पूछ रही हैं।

mardaani 2 star Rani Mukerji at salman khan Show Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar
सलमान खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोमों में दिख रहा है कि रानी स्टेज पर जाकर सबसे पहले गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गाती हैं। इस पर सलमान पूछते हैं कि कौनसा वादा। इसके बाद रानी टीवी पर एक क्लिप प्ले करवाती हैं। क्लिप में रानी सलमान से बोलती दिखती हैं कि अब आपको शादी नहीं बल्कि सीधे बच्चे पैदा कर लेना चाहिए। इस पर सलमान हामी भर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mardaani 2 star Rani Mukerji at salman khan Show Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar
सलमान खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

क्लिप बंद होने के बाद रानी कहती हैं कि, 'अगर आप वो वादा पूरा कर लेते तो आज मेरी गोदी में एक प्यारी सी होती। उसको लेकर में यहां बिग बॉस में आती, क्यों सलमान क्यों ?' अब सलमान रानी के इस सवाल का क्या जवाब देते हैं वो तो एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
mardaani 2 star Rani Mukerji at salman khan Show Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar
सलमान खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं आगे के प्रोमो में सलमान और रानी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। रानी और सलमान सरनेम नाम का एक गेम भी खेलते हैं। इसके साथ ही जब रानी सलमान से पूछती हैं कि मुझे देखकर आपको कौनसी सब्जी की याद आती है तो सलमान कहते हैं आलू की। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed