टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' और 'बालिका वधु' से फेमस होने वाली अविका गौर और मनीष रायसिंघानी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में अविका गौर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लव मिलिंद चंदवानी को इंट्रोड्यूस कराया था। इस बारे में मनीष का कहना है कि वह अविका के लिए काफी खुश हैं।
वहीं अविका के बारे में मनीष से पूछने पर वह कहते हैं कि, “मैं उसके लिए खुश हूं। दोनों एक-दूसरे को डेट करने से पहले से ही मैं मिलिंद को जानता था। अविका ने भी मुझे मिलिंद से मिलवाया था जब वे सिर्फ दोस्त थे। मैं अविका के लिए खुश हूं क्योंकि मिलिंद उससे बिल्कुल उलट हैं और इससे एक बैलेंस बनता है। जैसे संगीता और मेरे बीच, मैं वही हूं जो एनर्जी से भरा रहता हूं, जबकि संगीता काफी शांत है, इसी तरह अविका काफी जिंदादिल है और मिलिंद उसे अपने शांत स्वभाव से बैलेंस करता है। मिलिंद भी एक अद्भुत इंसान हैं।'
अविका ने बताया, 'मनीष मेरे पिता से कुछ ही साल छोटे हैं इसलिए उनको डेट करने का कोई स्कोप नहीं है। हमारी दोस्ती अनूठी है, जिसे समझाया नहीं जा सकता है। हमारी दोस्ती में अंडरस्टैंडिंग, रिस्पेक्ट, ईमानदारी और मेच्योरिटी है।' अविका ने कहा, 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर' हैं। मैं उन्हें शिन चैन बुलाती हूं। वो मुझे मिजी (शिन चैन की मां) बुलाते हैं। हमने सम्मानजनक तरीके से अपनी दोस्ती बरकरार रखी है। हम अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। मेरा उन्हें डेट करने का कोई इरादा नहीं है।'
बताया जाता है कि मनीष रायसिंघानी और अविका गौर का नाम साथ जुड़ने से तो अभिनेत्री के पिता भी नाराज हो गए थे। हालांकि, जब अविका गौर ने अपने पिता को सच्चाई बताई जिसके बाद उनके पिता की नाराजगी दूर हुई। बता दें कि 2011-16 के बीच टेलिकास्ट हुए शो 'ससुराल सिमर का' में मनीष-अविका ने हसबैंड-वाइफ का रोल निभाया था।
बीते दिनों अविका गौर ने ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। वायरल तस्वीर में अविका और मिलिंद एक दूसरे को पकड़े हुए हैं और ये पेड़ के नीचे हैं साथ ही लाइटें लगी हुई हैं, जिसमें ये जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही है। याद दिला दें कि सोशल मीडिया पर ही खुद अविका ने अपने प्यार का एलान किया था। अविका ने बताया था कि वो रोडीज फेम सोशलाइट मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं।