{"_id":"59a162b64f1c1b06218b45c3","slug":"mandana-karimi-husband-gaurav-gupta-neither-call-her-back-to-home-nor-return-her-pet-dog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती मंदाना को हिंदू बनाना चाहते थे ससुरालवाले, अब पति ने रखी ये शर्त","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जबरदस्ती मंदाना को हिंदू बनाना चाहते थे ससुरालवाले, अब पति ने रखी ये शर्त
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sat, 26 Aug 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
mandana
'बिग बॉस' के सीजन 9 की कंटेस्टेट रह चुकीं मंदाना करीमी की शादी काफी समय से खबरों में बनी हुई है। शादी के महज कुछ ही महीनों में ससुराल वालों के खिलाफ उन्होंने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था।
मंदाना गौरव
अब इस मामले में बताया जा रहा है कि उनके पति गौरव गुप्त ने उनसे कहा है कि अगर वो अपना मुकदमा वापस लेने के लिए तैयार हैं तो वो उनसे वादा करते हैं कि साथ बैठकर रिश्तो को सुलझाएंगे। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि उनके पति ने अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया है।
mandana
जी हां मंदाना का कहना है कि उनके पति गौरव ने अभी तक उन्हे एक कॉल तक नहीं की है। इसके साथ ही मंदाना ने ये भी बताया कि ससुराल वालों ने उनका प्यारा पालतू कुत्ता भी वापस नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mandana
मंदाना ने आगे बात करते हुए बताया कि वो अब इन बातों के बारे में नहीं सोचतीं। इस पर मीडिया ने उनसे पूछा कि अब वो कहां रहती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए मंदाना ने बताया कि मुंबई के बांद्रा में उनका खुद का घर हैं जहां वो अब रहती हैं।
विज्ञापन
mandana
मंदाना ने कुछ समय पहले ही बताया था कि उनके पति और सुसराल वाले उन्हें जबरदस्ती हिंदू बनाना चाहते हैं और वो चाहते हैं कि मंदाना फिल्मी करियर छोड़ दें।
पढ़ें- एक्ट्रेस को जबरदस्ती हिंदू बनाना चाहता था पति, नहीं बनी तो घर से बाहर फेंका
पढ़ें- एक्ट्रेस को जबरदस्ती हिंदू बनाना चाहता था पति, नहीं बनी तो घर से बाहर फेंका