दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल महाभारत के किरदार आज भी लोगों की जहन में हैं। 1988 से 1990 के बीच दिखाए जाने वाले महाभारत के प्रसारण के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। सालों बाद अब सीरियल का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको भी 90 के दशक की यादें ताजा हो जाएंगी।
2 of 5
mahabharat
- फोटो : file photo
महाभारत के खत्म होने के बाद सभी कलाकार एक साथ सेट पर मिलते हैं जिसमें सीरियल में कृष्ण बने नीतीश भारद्वाज, अर्जुन का रोल करने वाले फिरोज खान, भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना और द्रौपदी का रोल करने वालीं रूपा गांगुली समेत दूसरे कलाकार नजर आ रहे हैं।
3 of 5
mahabharat
- फोटो : file photo
वीडियो में देखा सकता है कि अर्जुन बने फिरोज खान फफक-फफक रो रहे हैं। तब रूपा गांगुली उनके पास आकर आंसू पोछती हैं। सेट पर ऐसा गमगीन माहौल देख डायरेक्टर रवि चोपड़ा भी खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाए।
4 of 5
mahabharat
- फोटो : file photo
23 साल की उम्र में नीतीश भारद्वाज बीआर चोपड़ा की महाभारत में कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे और जहां भी जाते लोग उनके पैर छूते थे। नीतीश भारद्वाज असल जिंदगी में जानवरों के डॉक्टर हैं। छोटे पर्दे के अलावा वो मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों और टीवी में कुछ खास सफलता ना मिलता देख उन्होंने राजनीति की ओर रुख किया और बीजेपी की ओर से लोकसभा सदस्य बने।
5 of 5
ravi chopra
- फोटो : file photo
महाभारत के लेखक राही मासूम रजा हैं जबकि इसे बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरियल ने सभी कलाकारों को खूब प्रसिद्धि दिलाई और घर-घर में उनकी पहचान बनीं।