बिग बॉस-11 में 45 वें दिन लग्जरी बजट टास्क के दौरान घर में फिर एक बार झगड़ा देखने को मिला। लेकिन इस बार का नजारा देखने लायक था। झगड़े में पूरा घर नहीं बल्कि इन तीन लोगों में थी जंग...
BIGG BOSS 11: टास्क के दौरान बेकाबू हुआ ये कंटेस्टेंट, फोड़ने लगा अपना सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉमीनेशन की प्रकिया खत्म होने के बाद घर में कैप्टेन्सी के लिए लग्जरी बजट टास्क की बारी आई। इस बार टास्क का संचालक हितेन तेजवानी को बनाया गया। इस टास्क के लिए घर में से विकास, पुनीश और लव त्यागी को चुना गया।
टास्क का नाम 'बिग बॉस डायनो पार्क' था। इस टास्क में विकास, पुनीश और लव को डायनासोर का कॉस्ट्यूम पहनाया गया। बता दें कि तीनों को एक खुले पिंजड़े में बंद किया गया जिसका एक ही गेट था। इसके बाद एक अलार्म बजने पर तीनों में से जो पहले बाहर निकलेगा वे अगले ग्राउंड में रखी बाकी कंटेस्टेंट्स में से किसी एक की फोटो में लात मारकर गिरा देगा। इससे वह कंटेस्टेंट कैप्टेन्सी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा।
टास्क के दौरान गेट से सिर्फ एक कंटेस्टेंट बाहर निकल सकता है। ऐसे में तीनों के बीच गेट से उस पार जाने के लिए ऐसी भिड़ंत हुई कि लव पूरी तरह से बेकाबू हो गए और गेट पर अपना सिर पीटने लगे। इस दौरान विकास को भी चोट पहुंची।
पढ़ें: बंदगी की गंदी हरकतों को देख पापा अस्पताल में भर्ती, मकान मालिक ने घर से निकाला
बता दें कि टास्क अभी आधा ही हो पाया है और बाकी का टास्क गुरुवार रात के एपीसोड में दिखाया जाएगा। लेकिन गेट से उस पार जाने के लिए अभी तीन बार ही अलार्म बजा है जिसमें से दो बार लव त्यागी जा चुके हैं और उन्होंने घर के दो कंटेस्टेंट को कैप्टन्सी की दावेदारी से बाहर कर दिया है। इसमें से एक बार विकास गेट के उस पार गए और उन्होंने हिना खान को कप्तान बनने से रोक दिया है।