बिग बॉस के सीजन 11 में
टिकट टू फिनाले जीतने के लिए पुनीश, लव और हिना ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। माइंड गेम खेलते हुए लव एक बार फिर हिना के बिस्तर पर लेट गए और अगले दिन की रणनीति बनाने लगे। हिना ने लव की हेल्प करने से साफ मना कर दिया और सेल्फ गेम खेलने को कहा।
दरअसल, बीबी माउंटेन टास्क में उतरे घर में बचे सभी छह कंटेस्टेंट एक-एक कर बाहर हो गए हैं। वहीं, इस गेम में अब हिना, लव और पुनीश बराबर जमे हुए हैं, लेकिन हिना टास्क में हार के कगार पर खड़ी हैं। वहीं 'द खबरी' के मुताबिक लव और पुनीश को टिकट टू फिनाले मिल चुका है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
बता दें कि बीबी माउंटेन टास्क में बीते दिन सेलीब्रेटी वर्सेज कॉमनर्स की गेम शुरू हो गई थी। टास्क में सबसे पहले आकाश बाहर हुए। इसके बाद शिल्पा और विकास की बारी आई। हिना आसानी से हार मानने वाली नहीं थी। पुनीश ने हिना को तोड़ने के लिए लव का सहारा लिया और लव ने बिस्तर का और फिर हिना के बिस्तर में पहुंच गया।
बिग बॉस के घर चल रहे बीबी माउंटेन टास्क में हिना अपने असली रूप में दिखाई दीं। वे आखिरी दम तक जीतने की कोशिश करती रहीं लेकिन अंतत: उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। सोचने वाली बात है कि घर में कमजोर कहे जाने वाले लव और पुनीश अब फाइनल की रेस में हैं। लाइव वोटिंग से विजेता का फैसला होगा।
गौरतलब है कि पहले हिना और प्रियांक एक ही बेड शेयर करते थे लेकिन हिना से किनारा करते ही प्रियांक विकास के बेड पर चले गए हैं जिसका सबसे बड़ा फायदा लव को मिला है। लव अपना सारा सामान लेकर हिना के बेड पर शिफ्ट हो गए हैं। जिसे देखकर इतना तो जरूर कह सकते हैं कि लव को सबसे बड़ा फायदा मिला है।