कंगना रणौत का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो की तुलना कई बार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से हो चुकी है। 'बिग बॉस' के 15 सीजन आ चुके हैं। ऐसे में अब इस शो को घर भी कहा जाता है। लेकिन ‘लॉक अप’ के कंटेस्टेंट्स भी अपने शो को जेल की बजाय घर कहते हुए सुनाई दे चुके हैं, जिस वजह कंगना रणौत भड़कती हुई नजर आई हैं। आज यानी रविवार को इस शो का पहला एलिमिनेशन होगा, जिसमें कंगना रणौत फायर वाले मूड में नजर आएंगी। इस दौरान कंगना रणौत सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगी। इतना ही नहीं, कंगना सलमान खान के शो को भी बातों-बातों में बीच में ले आएंगी।
Lock Upp: कंगना रणौत ने सलमान खान पर साधा निशाना, कंटेस्टेंट्स को लताड़ते हुए बोलीं- भाई का घर नहीं है
दरअसल, शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कंगना सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती हुई दिख रही हैं। वीडियो में कंगना कहती दिख रही हैं, ‘जेल को घर समझना बंद करें।’ इसके बाद वह सबको एक-एक करके सुनाती हैं। कंगना पायल से कहती हैं कि लगता नहीं है कि आपको इस बात का अभी भी अहसास है कि आप जेल में आई हैं। इसके बाद वह तहसीन पूनावाला के लिए कहती हैं कि आप पता है कैसे हैं। बिना नमक की बिरयानी।
A post shared by MX Player (@mxplayer)
इसके बाद कंगना रणौत स्वामी चक्रपाणी को कहती हैं कि आप यहां पर क्या मठ खोलने आए हैं। इतना ही नहीं, कंगना सारा खान के साथ फ्लर्ट करने पर शिवम वर्मा का भी मजाक उड़ाती हैं और कहती हैं, ‘तुम ये जो लड़की के साथ फ्लर्ट कर रहे हो... हो जाता है क्या दो दिन में प्यार।’ कंगना यहीं शांत नहीं होतीं। वह सायशा शिंदे को भी निशाने पर लेती हैं और उन्हें शो के गार्ड का अनादर करने पर खरी-खोटी सुनाती हैं। वह कहती हैं, ‘मेरे गार्ड पर चिल्लाना मत।' इसके बाद कंगना रणौत सबसे कहती हैं, ‘ये आपके भाई का घर नहीं है।’ बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस को फैंस ‘घर’ कहते हैं और सलमान खान को ‘भाई’ भी कहा जाता है।
कंगना के इस रियलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हैं, जिसमें से कोई एक आज बाहर हो जाएगा। शो के पहले हफ्ते में अंजलि अरोड़ा, स्वामी चक्रपाणि, मुनव्वर फारूकी, सिद्धार्थ शर्मा और शिवम शर्मा नॉमिनेट हैं और उनमें से एक आज इस शो को अलविदा कह देगा।