फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajooni: शोएब इब्राहिम के टीवी शो 'अजूनी' के सेट पर घुसा तेंदुआ, कास्ट की मौजूदगी में कुत्ते पर हुआ हमला

Mon, 17 Jul 2023 05:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 17 Jul 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters sets of Shoaib Ibrahim Tv show Ajooni At Goregaon Film City attacks dog see viral video
अजूनी के सेट पर घुसा तेंदुआ - फोटो : social media

टीवी शोज वैसे तो अपनी कहानी में आने वाले शॉकिंग ट्विस्ट्स के कारण चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से इनके सेट पर जंगली जानवरों ने हलचल मचा रखी है। जहां कुछ दिन पहले कलर्स पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'नीरजा' के सेट पर तेंदुए के घुसने से आतंक मच गया था, वहीं अब ऐसा ही कुछ अभिनेता शोएब इब्राहिम के सीरियल 'अजूनी' के सेट पर देखने को मिला। दरअसल, खबर आ रही है कि मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में शोएब इब्राहिम और आयुषी खुराना के शो 'अजूनी' के सेट पर एक तेंदुआ घुस गया। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

Leopard enters sets of Shoaib Ibrahim Tv show Ajooni At Goregaon Film City attacks dog see viral video
शोएब इब्राहिम - फोटो : social media

मुंबई की गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार सीरियल 'अजूनी' के सेट पर एक तेंदुआ घुस गया। शो में शोएब इब्राहिम और आयुषी खुराना मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई उस वक्त शो के सेट पर 200 लोग मौजूद थे, लेकिन भगवान का शुक्र है कि किसी पर उसने हमला नहीं किया। हालांकि, खबरों में बताया जा रहा है कि तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। 'अजूनी' के सेट पर घुसे इस तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leopard enters sets of Shoaib Ibrahim Tv show Ajooni At Goregaon Film City attacks dog see viral video
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, इससे पहले टीवी शो 'नीरजा' के सेट पर भी तेंदुआ घुस गया था। काम्या पंजाबी स्टारर इस शो पर हंगामा मच गया था। तेंदुए के आते ही सेट पर अफरा-तफरी मच गई थी और डर के मारे सेट पर मौजूद लोगों का बुरा हाल हो गया थी। इस दौरान भी सेट पर शो की पूरी टीम मौजूद थी। गौरतलब है कि मुंबई के गोरेगांव इलाके में फैले जंगल में तेंदुए समेत अन्य जंगली जानवर हैं, और इस वजह से वह आसपास रहने वाले लोगों को दिखते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard enters sets of Shoaib Ibrahim Tv show Ajooni At Goregaon Film City attacks dog see viral video
शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

जहां आज सुबह-सुबह तेंदुए के घुसने से 'अजूनी' के सेट पर हड़कंप मच गया, वहीं इससे पहले पिछले हफ्ते भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। दरअसल, काम्या पंजाबी के शो के साथ ही एक टीवी सीरियल के सेट पर अजगर आ गया था। हालांकि बाद में इस अजगर को रेस्क्यू कर लिया गया था। गौरतलब है कि फिल्मसिटी का ज्यादातर हिस्सा संजय गांधी नेशनल पार्क के क्षेत्र में आता है। ऐसे में अक्सर जानवर सीरियल्स के सेट में घुस आते हैं। 

विज्ञापन
Leopard enters sets of Shoaib Ibrahim Tv show Ajooni At Goregaon Film City attacks dog see viral video
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियल के मुख्य अभिनेता शोएब इब्राहिम की निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता हाल ही में एक बच्चे के पिता बने हैं। दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर दी थी। दोनों ही कलाकार अपने इस नए सफर की शुरुआत करके काफी खुश हैं। पिछले हफ्ते कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया था। उनके बेटे का नाम रुहान है, जिसका मतलब दयालु और आध्यात्मिक होता है, लेकिन लोग उन्हें इसके लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed