{"_id":"5ecfd527df1ff97a1b76b68f","slug":"laughter-queen-bharti-singh-live-with-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह से आज होगी ढेर सारी बातचीत, सिर्फ अमर उजाला पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह से आज होगी ढेर सारी बातचीत, सिर्फ अमर उजाला पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 29 May 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
भारती सिंह
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में कोरोना वायरस के कहर की वजह से लॉकडाउन जारी है। ऐसे में अमर उजाला अपने पाठकों व दर्शकों तक हर खबर सबसे पहले और सबसे सटीक पहुंचा रहा है। खबरों के साथ ही साथ आपके मनोरंजन के लिए भी अमर उजाला छोटे और बड़े पर्दे के अलग अलग सितारों से आपको रूबरू करवा रहा है। जिससे आप अपने चहेते सितारों को और करीब से जान सकें। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए इस बार हम आपको मिलवाएंगे एक ऐसी शख्सियत से जो आपको अक्सर टेलीविजन पर हंसा हंसाकर लोटपोट कर देती हैं।
ये शख्सियत हैं लाफ्टर क्वीन भारती सिंह। जी हां, कोरोना काल में इस बार आपके साथ लाइव जुड़ने आ रही हैं भारती सिंह। 29 मई शुक्रवार यानी आज दोपहर डेढ़ बजे आप अमर उजाला के माध्यम से भारती सिंह के साथ लाइव जुड़ सकते हैं। अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब के माध्यम से आप भारती सिंह को ना केवल देख सकते हैं। बल्कि कमेंट्स के माध्यम से आपसे उनसे सवाल भी पूछ सकते हैं।
गौरतलब है कि भारती सिंह आज छोटे पर्दे का एक बड़ा नाम बन गईं हैं। भारती सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन और एंकर हैं। वो दर्शकों के बीच 'लल्ली' के नाम से भी जानी जाती हैं। भारती ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सारे कॉमेडी शोज में काम किया। जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं। इसके अलावा भारती को झलक दिखला जा और नच बलिए जैसे रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है। बता दें कि भारती ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।