फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीब डेढ़ मिनट तक आइसक्रीम के लिए 'नागिन' ने की कोशिश, वायरल हुआ मौनी रॉय का क्यूट वीडियो

Sun, 28 Jul 2019 10:25 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 28 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Mouni Roy teased by Ice Cream Vendor instagram video is viral
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत के बाद बॉलीवुड में नाम कमाने वालीं एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अपने फैंस के लिए अक्सर वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मौनी का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक आइसक्रीम के लिए जद्दोजहद करतीं नजर आ रही हैं।

Bollywood actress Mouni Roy teased by Ice Cream Vendor instagram video is viral
mouni roy - फोटो : instagram

एक मिनट 27 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे मौनी रॉय आइसक्रीम पार्लर पर खड़ी हैं और वेंडर उन्हें आइसक्रीम दे रहा है। लेकिन आइसक्रीम देने के साथ ही साथ वो मौनी को चिढ़ा भी रहा है। 

Bollywood actress Mouni Roy teased by Ice Cream Vendor instagram video is viral
mouni roy - फोटो : instagram

वीडियो में मौनी रॉय बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही मौनी के एक्सप्रेशन्स भी काफी किलर हैं। एक तरफ जहां वो कई बार झुंझला सी जाती हैं तो वहीं दूसरी ओर वो बच्ची की तरह फिर से आइसक्रीम लेने की कोशिश करने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Mouni Roy teased by Ice Cream Vendor instagram video is viral
mouni roy

वीडियो के अंत में आखिरकार मौनी को आइसक्रीम मिल ही जाती है। जिसके बाद वो बेहद खुश हो जाती हैं। वहीं बात मौनी के लुक्स की करें तो वो रेड एंड व्हाइट स्ट्रिप्स की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Bollywood actress Mouni Roy teased by Ice Cream Vendor instagram video is viral
mouni roy - फोटो : instagram

इस वीडियो पर मौनी के फैंस के साथ ही साथ सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस जहां मौनी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं सेलेब्स में अर्शी खान ने भी कमेंट में तीन दिल के इमोजी पोस्ट किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed