इस टीवी एक्ट्रेस का Bigg Boss पर फूटा गुस्सा, बोलीं- 'गाया ये गाना तो कसम से मुंह तोड़ दूंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' में आरोही का लीड रोल कर चुकीं एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने बिग बॉस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका कहना है कि वे इस फैमिली शो को देखकर ऊब गई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब बिग बॉस के पास दिखाने को कुछ नहीं बचा तो फैमिली ड्रामा शुरू कर दिया।
Mehh.. what a boring episode! I thought we were done with the family angle. It doesn’t have the same impact anymore. Strange nomination task. And amateur stand up comedy...Seriously?! As if the songs weren’t enough!! 🙄 #BB11 #pakaoing
— Kritika Kamra (@Kritika_Kamra) December 26, 2017
घर में हितेन तेजवानी पर डोरे डालने वाली और अपने नाइटी लुक से दर्शकों को घायल कर देने वाली नागिन यानि अर्शी खान को कृतिका कामरा ने सबसे ज्यादा एंटरटेनर बताया। साथ ही हितेन को भी घर में मजबूत कंटेस्टेंट कहा। कामरा ने आगे कहा कि शिल्पा और हिना बस घर में ऐसे खेल रही हैं जैसे कि वे सब जानती हों।
कृतिका कामरा यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उनके सामने 'ये बिग बॉस का घर है' गाना गाया तो वे उसका मुंह तोड़ देगी। उनका कहना है कि वे इस गाने से पूरी तरह पक चुकी हैं। यहां तक कि उन्होंने कहा कि इस फैमिली ऐपिसोड ने शो को बोर कर दिया है.
I swear if anybody sings “yeh big boss ka ghar hai” to me, I’m going to punch them in the face. Phew.. I’m done with that.
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए लव और प्रियांक नॉमीनेट हुए हैं। लेकिन, वोट के आधार पर देखा जाए तो प्रियांक के बाहर होने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, घर में चले तीन टास्क में से लव ने एक 'नजरअंदाज टास्क' में बाजी मारी थी जिससे लव के परफोर्मेंस पर सकारात्मक असर पड़ा।