टेलीविजन एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। मौनी रॉय, दीपिका कक्कड़ और मृणाल ठाकुर के बाद कृतिका का नाम भी उन एक्ट्रेस में शामिल हो गया है जो बड़े पर्दे पर जल्दी दिखाई देंगी। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही थी कि कृतिका बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। इन खबरों पर कृतिका ने चुप्पी तोड़ी और सभी बातों को अफवाह करार दिया है।
कृतिका तेलगू फिल्म Pelli Choopulu के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ जैकी भगनानी लीड रोल में दिखेंगे। कृतिका के बर्थडे पर जैकी ने उनके लिए एक सरप्राइज पार्टी दी थी तभी से उनके अफेयर की खबरें फैलने लगी। इस मामले पर कृतिका पहली बार सामने आईं और अपनी बात रखी।
कृतिका ने Bollywoodlife से बात करते हुए कहा - 'जैकी और मैं सिर्फ को-स्टार्स हैं। हम लोगों ने हाल में ही फिल्म की शूटिंग पूरी की है।' कृतिका कामरा पहले एकता कपूर की फिल्म 'बदतमीज दिल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं जिसमें उनके साथ करीना कपूर को लिया जा रहा था। हालांकि किसी वजह से फिल्म पर आगे काम नहीं हुआ।
आपको बता दें, करन और कृतिका पहली बार एक साथ साल 2009 में 'कितनी मोहब्बत है' सीरियल में आए थे। इस सीरियल के बाद से ही दोनों रिलेशनशिप में थे यहां तक की 'नच बलिए' में भी हिस्सा लिया। हालांकि कुछ समय बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और करन अनुषा को डेट करने लगे।
कृतिका इस समय 'प्रेम या पहेली - चंद्रकांता' सीरियल में नजर आ रही हैं। हाल ही में जब उनसे करन और उनके दोबारा साथ में आने पर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर इंकार कर दिया था।