साल के 49वें हफ्ते की ऑल इंडिया रेटिंग में नंबर पांच पर आ पहुंचा मनोरंजन चैनल सोनी सब आने वाले सोमवार से अपने एक चर्चित और प्रसिद्ध किरदार से अपने दर्शकों को फिर से मिलाने वाला है। बच्चों की पत्रिकाओं का लोकप्रिय चरित्र रहा तेनाली राम इस चैनल पर अपने बुद्धि कौशल से विकट समस्याओं को हल करता फिर से नजर आएगा। बस इसका नाम दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुरूप अब भी ‘तेनाली रामा’ ही रहेगा, ‘तेनाली राम’ नहीं।
2 of 5
‘तेनाली रामा’
- फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के मुताबिक सोनी सब का टीवी शो ‘तेनाली रामा’ 16 दिसंबर से रात 8 बजे वापसी करने के लिए तैयार है। अपनी बुद्धि, हास्य और मनोरंजक शख्सियत से तेनाली राम इस बार कुछ नए कथानकों का सारथी बनेगा। अभिनेता कृष्ण भारद्वाज एक बार फिर से तेनाली राम के रूप में अपनी भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं। पंकज बेरी अपने चिर परिचित रूप में तथाचार्य के चरित्र को जीवंत करते नजर आएंगे। वहीं राजा कृष्णदेवराय के रूप में आदित्य रेड्डी और प्रतिपक्षी गिरगिट राज के रूप में सुमित कौल भी धारावाहिक में शामिल किए गए हैं।
3 of 5
‘तेनाली रामा’
- फोटो : इंस्टाग्राम
नए विषयों के साथ नए दर्शक तलाशने में लगातार विफल हो रहे सोनी चैनल समूह ने अब अपने पुराने धारावाहिकों को ही नए रूप में प्रस्तुत करने का ऐसा फैसला लिया है, जो अगर कामयाब हुआ तो भारतीय टेलीविजन पर पुरानी बौद्धिक संपदा (आईपी) के दिन बहुरने की नई शुरूआत हो सकती है। दूरदर्शन ने भी इसी तरह की एक कोशिश अपने सुपरहिट टीवी शो ‘फौजी’ का दूसरा सीजन बनाकर शुरू की है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' को लेकर की गई जेसीबी वाली टिप्पणी पर सिद्धार्थ का यू-टर्न, ट्रोलिंग के बाद पेश की सफाई
4 of 5
‘तेनाली रामा’
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताते हैं कि धारावाहिक में इस बार तेनाली के विजयनगर लौटने के साथ एक रोमांचक नए चरण की शुरुआत होगी, क्योंकि राज्य से बाहर कर दिए जाने के बाद क्षेत्र वह एक संभावित खतरे का सामना करता है। विजयनगर की रक्षा करने का काम करने वाले तेनाली अपनी तीक्ष्ण बुद्धि, हास्य और रणनीतिक ज्ञान का उपयोग भूमि की रक्षा के लिए करते हैं, साथ ही चार युवा, होनहार बच्चों को मार्गदर्शन देते हैं, उन्हें जीवन के बहुमूल्य सबक सिखाते हैं।
Raj Kapoor: जब पीएम के बगल में जमीन पर बैठे राज कपूर, कपूर खानदान और मोदी की मुलाकात के बीच यह तस्वीर वायरल
5 of 5
‘तेनाली रामा’
- फोटो : इंस्टाग्राम
तेनाली राम की भूमिका निभा रहे कृष्ण भारद्वाज कहते हैं, ''तेनाली राम का किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी है, जिसे मैं दिल से संजोकर रखता हूं। तेनाली की बुद्धि और करुणा आज भी हमें बहुत कुछ सिखा सकती है। एक अभिनेता के तौर पर उनके किरदार में ढलने से मुझे एक ऐसे किरदार की बारीकियों को समझने का मौका मिलता है, जो एक तरफ तो बहुत बड़ा है, वहीं दूसरी तरफ बहुत मानवीय भी है। शानदार वापसी के साथ तेनाली को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि कैसे उनकी कालातीत बुद्धिमता 16वीं सदी और आधुनिक युग के बीच की खाई को पाटती है?''
Girls Will Be Girls: गर्ल्स विल बी गर्ल्स से बतौर निर्माता बनेंगे ऋचा चड्ढा-अली फजल, शेयर किया दिलचस्प वीडियो