फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहचानिए, आखिर कौन है ये एक्टर जिसे लोग बता रहे तुषार कपूर का बिछड़ा भाई?

Fri, 07 Jun 2019 05:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 07 Jun 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Kiku Sharda shared first photoshoot pictures fans called him carbon copy of Tusshar Kapoor
Kiku Sharda and Tusshar Kapoor - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में बच्चा यादव के किरदार से लोगों के हंसाने वाले कीकू शारदा (Kiku Sharda ) आज घर-घर का हिस्सा बन चुके हैं। जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और हर अंदाज से लोगों को हंसा का ठहाका लगाने के लिए मजबूर कर देने वाले कीकू का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात है इस पोस्ट के बाद कीकू को लोग जितेंद्र के बेटे और बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) का छोटा भाई तक कहने लगे। जानिए आखिर क्या है इस पोस्ट में ऐसा..

Kiku Sharda shared first photoshoot pictures fans called him carbon copy of Tusshar Kapoor
Kiku Sharda - फोटो : Instagram

कपिल के शो की रौनक कीकू ने ट्विटर पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ कीकू ने एक कैप्शन भी लिखा- 'जब मुझे कहा गया कि अगर एक्टिंग करनी है तो पहले तस्वीरें खिंचवाओ...मेरा पहला फोटोशूट (पोर्टफोलियो)।' कीकू की इन तस्वीरों को फैंस का भी रिएक्शन मिलने लगा। 
 



 

Kiku Sharda shared first photoshoot pictures fans called him carbon copy of Tusshar Kapoor
Kiku Sharda - फोटो : Instagram

एक फैन ने लिखा- 'किसने सोचा होगा इतना क्यूट बंदा बच्चा यादव बनेगा।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'तुषार कपूर का बिछड़ा भाई।' एक और यूजर ने तुषार कपूर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'बहुत करीब।' खास बात यह है कीकू की इस तस्वीर लोग उनकी तुलना तुषार कपूर से करने लगे तो वहीं कुछ ने कहा कि 11 बच्चे होने के बाद ऐसी ही हालत होती है। कुछ यूजर तो तुषार कपूर की कॉर्बन कॉपी भी कह रहे हैं।
 



 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiku Sharda shared first photoshoot pictures fans called him carbon copy of Tusshar Kapoor
कीकू शारदा - फोटो : file photo

आपको बता दें, कीकू शारदा टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। कीकू शारदा ने डरना मना है, 'फिर हेरा फेरी'', 'धमाल', 'नो स्मोकिंग', 'गो', 'रेस', 'लव खिचड़ी', 'नो प्रॉब्लम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' शामिल हैं। कपिल शर्मा के शो से पहले कीकू कई टेलीविजन सीरियल भी कर चुके हैं।
 



 

विज्ञापन
Kiku Sharda shared first photoshoot pictures fans called him carbon copy of Tusshar Kapoor
Kiku Sharda with wife - फोटो : file photo

इन सीरियल्स में 'हातिम', 'कभी हां कभी ना', 'आज के श्रीमान श्रीमती', 'एफआईआर', 'कहानी कॉमेडी सर्कस की', 'भूतवाला सीरियल', 'नच बलिए 6', 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' शामिल हैं। साल 2015 में कीकू शारदा को इंडियन टेली अवॉर्ड बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल 'अकबर बीरबल' सीरियल के लिए मिल चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed