{"_id":"60f51ce48ebc3e6d544170f7","slug":"khatron-ke-khiladi-11-nikki-tamboli-got-eliminated-in-the-first-week-after-aborting-3-tasks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरों के खिलाड़ी 11: निक्की तंबोली पर फूटा रोहित शेट्टी का गुस्सा, पहले ही हफ्ते शो से हुईं बाहर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
खतरों के खिलाड़ी 11: निक्की तंबोली पर फूटा रोहित शेट्टी का गुस्सा, पहले ही हफ्ते शो से हुईं बाहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी, निक्की तंबोली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही टीवी के सबसे पसंदीदा होस्ट में से एक रोहित शेट्टी भी दर्शकों के सामने आ गए हैं। इस नए सीजन के पहले दो एपिसोड में कंटेस्टेंट जबरदस्त स्टंट करते नजर आए। खतरनाक स्टंट से भरे एपिसोड को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट ने शानदार तरीके से परफॉर्म करके रोहित शेट्टी और दर्शकों का दिल जीत लिया तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट ने टास्क देखते ही हाथ खड़े कर दिए।
निक्की तंबोली पर भड़के रोहित शेट्टी
बता दें कि शनिवार को कुछ कंटेस्टेंट ने परफॉर्म किया था और जो बच गए थे उन्होंने रविवार को अपना टास्क पूरा किया। शो में पहले पार्टनर टास्क हुआ जिसमें वरुण सूद-महक चहल की जोड़ी बनी वहीं दूसरी जोड़ी विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल की बनी। दोनों ही जोड़ियों ने शानदार परफॉरमेंस दी, लेकिन कम समय में टास्क पूरा करने की वजह से वरुण सूद और महक चहल टास्क जीत गए। हालांकि एक कंटेस्टेंट से रोहित शेट्टी नाराज हो गए और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
2 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अगला स्टंट राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल को पूरा करना था। इस टास्क को पूरा करने से विशाल आदित्य सिंह ने मना कर दिया यानि उन्होंने अबॉर्ट कर दिया। दूसरी ओर अनुष्का सेन और निक्की तंबोली के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अनुष्का ने अच्छे से टास्क पूरा कर लिया। वहीं निक्की तंबोली ने फिर टास्क अबॉर्ट कर दिया। बता दें कि इस टास्क में आंखों पर पट्टी के साथ उस जानवर की पहचान करनी थी जो कि उनके शरीर पर रखा जा रहा था।
3 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं टास्क के बीच निक्की तंबोली घबरा गईं और उन्हें परेशान देखकर अभिनव शुक्ला दौड़े चले आए जिससे रोहित शेट्टी नाराज हो गए। रोहित ने कहा कि उन्हें हर कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा चिंता है। वहीं निक्की पर भड़कते हुए रोहित ने कहा कि, 'मजाक करने और मजाक बनाने में फर्क होता है। आपने ये शो देखा होगा। यहां पर इस तरह के मुश्किल टास्क होते हैं। आगे और मुश्किल होते जाएंगे। शो साइन करते हुए आपको पता होगा कि ये होने वाला है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : Instagram
सबसे आखिरी में विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली के बीच मुकाबला हुआ। विशाल ने टास्क सही से पूरा कर लिया लेकिन तीसरी बार फिर निक्की ने टास्क करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स से वोट डालने के लिए कहा गया जिसमें सबसे ज्यादा वोट निक्की तंबोली के नाम पर पड़े। उन्होंने अपना हर टास्क अबॉर्ट किया था। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट का मानना था कि वो टास्क परफॉर्म करने में सबसे पीछे हैं। इसके बाद निक्की तंबोली को पहले ही हफ्ते ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : @nikkitamboli
बता दें कि निक्की ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं बचपन से इस शो को देखती आई हूं और चाहती हूं कि ये सब स्टंट करुं लेकिन जब मैं इस शो का हिस्सा बनी तो मेरी हालत खराब हो गई। ये सब दूर से आसान दिखता है। शो में आप मुझे बस रोते हुए देखेंगे। मैं हमेशा ये ही कहती हूं कि मुझे घर जाना है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।