फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12: 61 मिनट तक प्लैंक कर चुकी हैं 58 की अनीता राज, इंडियन आइडल में बताया फिटनेस का राज

Mon, 19 Jul 2021 12:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 19 Jul 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Anita Raj Shares Her Fitness Secret Says I did a plank for 61 minute
अनीता राज, इंडियन आइडल - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी शो 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) काफी चर्चा में रहता है। जल्द ही इस शो का फिनाले होने वाला है। इस शो में हर हफ्ते एक नए गेस्ट को बुलाया जाता है। धर्मेंद्र और अनीता राज को इस बार बतौर गेस्ट शो में बुलाया गया। इस दौरान धर्मेंद्र और अनीता राज ने शूटिंग से जुड़े कई किस्से शेयर किए। साथ ही अनीता राज ने ये भी कहा कि वो इस शो में आने का इंतजार कर रही थीं।



शो के गेस्ट बने अनीता राज और धर्मेंद्र
शो में जब अनु मलिक ने इस उम्र में भी धर्मेंद्र पाजी के हैंडसम होने का राज पूछा तो उन्होंने कहा ये सब मेरे फैंस का प्यार है। उन्होंने कहा मोहब्बत बटोरना मुझे बखूबी आता है। वहीं जब अनीता राज से फिटनेस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा प्लैंक, योग, प्राणायाम ये सभी उन्हें फिट रखने में मदद करते हैं।

Indian Idol 12 Anita Raj Shares Her Fitness Secret Says I did a plank for 61 minute
अनीता राज - फोटो : Social Media

आपको जानकर हैरानी होगी कि अनीता की उम्र 58 साल है और इस उम्र में भी उन्होंने अपने आप को काफी फिट रखा हुआ है। शो में अरुणिता कांजीलाल ने अनीता राज से पूछा, अनीता मैम आपकी फिटनेस का राज क्या है, इस पर उन्होंने कहा, मैं तीन चार साल पहले का एक किस्सा बताना चाहती हूं। मैंने 61 मिनट के लिए प्लैंक किया था। अनीता की ये बात सुन वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anita Raaj (@anitaraaj)

Indian Idol 12 Anita Raj Shares Her Fitness Secret Says I did a plank for 61 minute
अनीता राज - फोटो : इंस्टाग्राम

आसान नहीं है 61 मिनट तक प्लैंक करना

अनीता ने बताया, प्लैंक करना आसान नहीं है। उसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस पर अनु मलिक ने कहा ये काफी मुश्किल होता है। लोग 5 सेकेंड भी इसे नहीं कर सकते हैं। शो में ही अनु मलिक ने अनीता के लिए खड़े होकर ताली बजाई। आपको बता दें अनीता पहले भी इस बारे में बता चुकी हैं। उन्होंने कहा था, एक घंटे तक प्लैंक करने के लिए, आपको समर्पण की जरूरत है और मैंने इसे अपने लिए किया। मैंने खुद को चुनौती दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Anita Raj Shares Her Fitness Secret Says I did a plank for 61 minute
अनीता राज - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या होती है प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक किसी भी वर्कआउट रूटीन में सबसे ज्यादा फायदेमंद एक्सरसाइजों में से एक है। आम लोग इसे मुश्किल से 5 से 7 मिनट तक ही कर पाते हैं। प्लैंक कैलोरी बर्न करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। प्लैंक की पोजिशन में कई सारी मांसपेशियां एक साथ एक्टिव होती हैं जिससे पूरे शरीर को फायदा होता है। कई लोगों ने इसे घंटों तक भी किया है। अमेरिका के नागरिक और सेना से रिटायर्ड 62 साल के जार्ज हूड के पास ज्यादा देर तक प्लैंक की स्थिति में रहने का विश्व रिकॉर्ड है। जार्ज ने 8 घंटे 15 मिनट और 15 सेकेंड तक प्लैंक किया। हालांकि अनीता राज ने भी 61 मिनट कर फ्लैंक किया है।

विज्ञापन
Indian Idol 12 Anita Raj Shares Her Fitness Secret Says I did a plank for 61 minute
Anita Raj - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इन फिल्मों में नजर आईं हैं अनीता राज

अनीता राज ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'दूल्हा बिकता है', 'नौकर बीवी का', 'अच्छा बुरा', 'जमीन आसमान', 'करिश्मा कुदरत का', 'जान की बाजी', 'गुलामी', 'मोहब्बत की कसम', 'प्यार किया है प्यार करेंगे' शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म 'प्रेम गीत' (Prem Geet) से की थी जिसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed