अमिताभ बच्चन का पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर लौट आया है । पिछली बार की तरह सीजन 10 भी काफी पसंद किया जा रहा है । कल यानी बुधवार को इस सीजन का तीसरा एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इस बार जो कंटेस्टेंट हॉट सीट तक पहुंची, वो अब तक कि सबसे इंट्रेस्टिंग कंटेस्टेंट थीं ।
KBC 10: एक वक्त के खाने को भी तरसता था किरन का परिवार, पिता ने ठेला चलाकर बेटी को बनाया प्रोफेसर
किरन पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं । किरन एक PHD स्टूडेंट हैं। जो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त हैं । इसके अलावा वो नेशनल लेवल की जिम्नास्ट भी रह चुकी हैं । किरन को अपनी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा । शायद उनकी कहानी सुन आपकी आंखों में आंसू आ जाएं ।
किरन के पिता राम अजोर मेहनत कर-करके बहुत दुबले हो गए हैं । राम अजोर रेडीमेड हैंडबैग बनाने का काम करते थे । राम अजोर की जॉब चली गई, उस वक्त किरन बहुत छोटी थीं । एक महीने तक राम को काम नहीं मिला । किरन ने बताया, 'हम तीन बहनें और एक भाई हैं । एक समय ऐसा भी था जब हमारे पास खाने को नहीं होता था ।'
Jeevan mein itna kasht uthaakar, Kiran ke pita banne hai iss desh ke liye ek uddhaaran. Dekhiye kaise karengi Kiran apne pita ke sapne sakaar #KBC ke iss duswe adhyaay mein, aaj raat 9 baje.https://t.co/guA38OBlD3#KabTakRokoge pic.twitter.com/oZtc1iweAP
ये सब बताते हुए किरन की आंखों में आंसू थे । इसके बाद राम ने ठेले पर पेड़-पौधे बेचने का काम शुरू किया । सर्दी, गर्मी और बरसात में भी राम अपना काम नहीं छोड़ते । एक समय ऐसा भी आया जब राम को तेज बुखार था । उस समय भी राम ठेला चलाकर गली-मोहल्ले में पेड़ बेचने गए।