टेलीविजन के पॉपुलर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वें सीजन ने लगातार दर्शकों को खुद से बांधे रखा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कई सालों से 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान वह कंटेस्टेंट से खुलकर बात करते हैं। कोई उन्हें अपनी बातों से हंसाता है, तो कोई उनकी आंखों में आंसू ले आता है। शो के आज के एपिसोड में सविता भाटी के जाने के बाद ट्रिपल टेस्ट पूरा करते हुए नैनीताल की शक्ति प्रभाकर आज हॉटसीट तक पहुंचीं।
पेशे से एक टीचर शक्ति बच्चों को लेबर लॉ पढ़ाती हैं। आज के एपिसोड में वह 3 लाख 20 हजार की राशि अपने साथ ले गईं। सवाल-जवाब शुरू होने के बाद शक्ति ने 10 हजार के सवाल के लिए पहली लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। उनसे पूछा गया कि हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार, इन में से कौन भगवान विष्णु का अवतार नहीं थे? इस प्रश्न के लिए कृष्ण, वामन, नटराज और परशुराम चार विकल्प दिए गए।
2 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ शक्ति प्रभाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल का इस्तेमाल किया। ऑडियंस ने चारों ऑप्शन में से नटराज को सबसे ज्यादा वोट दिया। इसके बाद ऑडियंस पोल के साथ जाते हुए शक्ति ने नटराज को चुनते हुए 10 हजार की राशि अपने नाम की।
3 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ शक्ति प्रभाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 6 लाख के सवाल का गलत जवाब देने की वजह से वह इस राशि को हासिल नहीं कर पाईं। 6 लाख के लिए उनसे पूछा गया कि भारत के किस वायसराय की हत्या अंडमान में काला पानी की सजा काट रहे अफगान कैदी शेर अली अफरीदी ने की थी? इसके लिए उन्हें विकल्प के तौर पर लार्ड मेयो, लार्ड कर्जन, लार्ड लेपियर और लार्ड लिटन के नाम दिए गए।
4 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ शक्ति प्रभाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर शक्ति ने लार्ड लेपियर का चुनाव किया, हालांकि उनका यह जवाब गलत निकला और वह 6 लाख की धनराशि जीतने से चूक गईं। लेकिन, गलत जवाब देने पर भी उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपये जीत लिए। शो के दौरान बिग बी शक्ति के साथ खुलकर बातचीत करते नजर आए।
5 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ शक्ति प्रभाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति ने अमिताभ को बताया कि वह कभी भी किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं। यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि अगर मैं आपको डेट पर लेकर जाऊ तो कैसा लगेगा। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने उन्हें कहा कि वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।