फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: नीना गुप्ता पर अमिताभ ने पूछा ये सवाल, जवाब देकर कंटेस्टेंट ने जीते इतने लाख रुपये

Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
KBC 13 Amitabh bachchan asked Question About Neena Gupta autobiography in kaun banega crorepati
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी पर एक बार फिर से 'कौन बनेगा करोड़पति' ने वापसी कर ली है। यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। 23 अगस्त को रात नौ बजे केबीसी सीजन 13 का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। सबसे पहले हॉटसीट पर झारखंड के स्कूल टीचर ज्ञान राज बैठे और वह तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर घर वापस लौटे। उनके बाद नेहा बटला हॉट सीट पर बैठीं। नेहा बटला एक वेटेनरी डॉक्टर हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वह दो हजार रुपए जीत गई।



मंगलवार यानी 24 अगस्त को अमिताभ बच्चन नेहा के साथ ही शो को आगे ले गए।  इस दौरान अमिताभ ने नीना गुप्ता की तारीफ भी की। उन्होंने कहा इस किताब में उन्होंने अपने जीवन के सभी पलों को दिल से लिखा है। बहुत ही सुंदर किताब है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

KBC 13 Amitabh bachchan asked Question About Neena Gupta autobiography in kaun banega crorepati
kbc - फोटो : social media

गेम के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन नेहा से पूछते हैं, '2021 में प्रकाशित अभिनेत्री नीना गुप्ता की आत्मकथा का क्या नाम है? इस सवाल का सही जवाब दे कर नेहा ने 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। बता दें कि इसका सही जवाब है- सच कहूं तो। इसके बाद नेहा बाटला ने 12.50 पर शो छोड़ा। 

KBC 13 Amitabh bachchan asked Question About Neena Gupta autobiography in kaun banega crorepati
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान नेहा ने बताया था कि वह अपने ससुर जी का सपना पूरा करने के लिए यहां आई हैं। वो रकम नहीं बल्कि सम्मान के लिए आई हैं। उनका मानना है कि लोग वेटेनरी डॉक्टर को वो सम्मान नहीं देते जो मिलना चाहिए। नेहा शो में अमिताभ बच्चन से उनकी आत्मकथा को लेकर बात करती हैं तो अमिताभ कहते हैं कि आत्मकथा लिखना कितना मुश्किल काम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 Amitabh bachchan asked Question About Neena Gupta autobiography in kaun banega crorepati
स्वाति श्रीलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा के बाद केबीसी 13 की हॉट सीट पर स्वाति श्रीलेखा को बैठने का मौका मिला है। स्वाति स्कूल टीचर हैं और अमिताभ उन्हें मुंबई का फेमस समोसा खिलाएंगे। वो कहती हैं कि उनके अकाउंट में पहली बार लाखों की राशि आएगी।

विज्ञापन
KBC 13 Amitabh bachchan asked Question About Neena Gupta autobiography in kaun banega crorepati
kbc - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed