{"_id":"618a31d696b19f217d24bd28","slug":"kbc-13-amitabh-bachchan-slams-kapil-sharma-for-being-late-funny-video-of-the-show-went-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: लेटलतीफी के लिए अमिताभ बच्चन ने की कपिल शर्मा की खिंचाई, शो का मजेदार वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: लेटलतीफी के लिए अमिताभ बच्चन ने की कपिल शर्मा की खिंचाई, शो का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है, जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन के शो केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता सोनू सूद।
हाल ही में सोनी चैनल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले इस शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। वीडियो में शो मे बतौर गेस्ट शामिल हुए कपिल और सोनू शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए वीडियो में अमिताभ बच्चन कॉमेडियन कपिल शर्मा की लेटलतीफी पर उनकी खिंचाई करते नजर आए। सोनी चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर प्रोमो वीडियो में सोनू सूद और कपिल शर्मा शो में एंट्री करते हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन का मशहूर गाना ‘रिमझिम गिरे सावन’ बज रहा होता है और दर्शक तालियों से उनका स्वागत करते नजर आए।
इस दौरान कपिल शर्मा की खिंचाई करते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आज आप ठीक टाइम पर आ गए हैं। आपको हमसे 12 बजे मिलना था और आप ठीक साढे चार बजे आ गए। दरअसल, कपिल शर्मा की लेटलतीफी के चर्चे हर ओर मशहूर हैं। चार साल पहले आई एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल ने अपने शो में अजय देवगन और शाहरुख खान को शूटिंग के लिए इंतजार करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
यही नहीं, खबर यह भी रही है कि कपिल, अमिताभ बच्चन के साथ होने वाले एक शूट को कैंसिल भी कर चुके हैं। लेकिन, उस वक्त सोनी चैनल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट दानिश खान ने साफ किया था कि अमिताभ बच्चन के साथ कोई भी एपिसोड कपिल शर्मा का प्लान ही नहीं हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सामने आए केबीसी के प्रोमो में कपिल शर्मा और सोनू सूद अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म शोले के कुछ डायलॉग्स को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल शत्रुघ्न सिन्हा के रूप में बसंती का किरदार निभाते नजर आए उनका यह रूप अमिताभ बच्चन को भी काफी पसंद आया। वहीं, सोनू सूद बिग बी के स्टाइल में बसंती से बात करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।