‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के शानदार शुक्रवार स्पेशल एपिसोड के लिए इस बार अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी ने जमकर मस्ती की। इस खास एपीसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और शूटिंग की कुछ खास तस्वीरें हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं। 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलने वाले स्पेशल दिवाली वीक के दौरान दिखाए जाने वाले इस एपोसीड के दौरान सेट को दीयों और रंगोली से खासतौर से सजाया गया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अपने खास अंदाज में इस दिवाली उत्सव में अपने प्रशंसकों व दर्शकों को भी शामिल करते दिखेंगे। और, हफ्ते का सबसे खास एपीसोड प्रसारित होगा शुक्रवार को जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ ये गेम खेलते नजर आएंगे अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी।
Diwali 2021: केबीसी के सेट पर लड़ियां पहनकर पहुंचे अक्षय कुमार, कटरीना संग डांस करते दिखे अमिताभ बच्चन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन