केबीसी 12 में मंगलवार प्रसारित एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट अमृता त्रिवेदी से हुई। उन्होंने शो में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। इसके बाद हॉटसीट पर कंटेस्टेंट विवेक कुमार आए। विवेक राजस्थान के हैं लेकिन फिलहाल वह मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत हैं।
KBC 12 में पहली बार एक्सपर्ट के जवाब देते ही हुई ये गड़बड़ी, अमिताभ बच्चन ने सुझाया हल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक की पत्नी भी पुलिस विभाग में हैं। दोनों की पोस्टिंग अलग-अलग जगह है। ऐसे में शादी के ढाई साल बाद भी उन्हें एक दूसरे से दूर रहना पड़ रहा है। विवेक की बात सुनकर अमिताभ बच्चन उनके अधिकारियों से निवेदन करते हैं कि उन्हें एक ही जगह पोस्टिंग दे दी जाए।
इस बीच कौन बनेगा करोड़पति में ऐसा कुछ हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल विवेक कुमार ने एक सवाल के लिए लाइफ लाइन आस्क दी एक्सपर्ट ली। जब एक्सपर्ट स्क्रीन पर आए तो उनकी ऑडियो ही बंद हो गई हालांकि उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई दे रही थी। अमिताभ ने इसका हल निकालते हुए कहा कि वह उंगलियों से इशारा कर दें कि कौन सा उत्तर सही है। इस तरह एक्सपर्ट ने हाथ से एक ऊंगली का इशारा किया जिसका मतलब था ए। जो कि सही जवाब था।
अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा- वीडियो क्लिप में नजर आ रहे इस पर्वत को पहचानिए?
विवेक कुमार ने 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया लेकिन उन्हें जवाब पता नहीं था। तब उन्होंने लाइफ लाइन आस्क दी एक्सपर्ट ली। इसका सही जवाब था- माउंट फूजी
इस सवाल के साथ ही समय समाप्त हो गया और हूटर बज गया। विवेक के साथ बुधवार को खेल आगे बढ़ाया जाएगा। सामने आए प्रोमो में उनसे 14वां प्रश्न पूछा जाता है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
कौन बनेगा करोड़पति 12 में इस सीजन की चौथी करोड़पति डॉ नेहा शाह बनीं। नेहा पेशे से एक डॉक्टर हैं। अभी तक उनका यह एपिसोड प्रसारित नहीं हुआ है। सामने आए प्रोमो में अमिताभ बच्चन उनसे सात करोड़ का सवाल पूछते नजर आते हैं।