'कौन बनेगा करोड़पति 12' दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बीते कुछ दिनों में शो से तीन कंटेस्टेंट एक करोड़ जीतकर गए। इस हफ्ते के पहले दिन के एपिसोड में कंटेस्टेंट रुचिका हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहीं। रुचिका उत्तर प्रदेश के एक एनजीओ में रिसर्च ऑफिसर हैं।
KBC 12: ‘शोले’ से जुड़े इस आसान से सवाल के लिए कंटेस्टेंट ने ली लाइफलाइन, क्या आप जानते हैं जवाब?
रुचिका ने केबीसी के पहले ही सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। उनसे अमिताभ बच्चन की ही सुपरहिट फिल्म शोले से जुड़ा आसान सवाल पूछा गया लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं पता था जिसके बाद उन्होंने लाइफलाइन की मदद ली।
रुचिका से अमिताभ बच्चन ने पूछा, शोले फिल्म में किसने अंग्रेजों के जमाने के जेलर की भूमिका निभाई थी?
A. इफ्तिखारB. ए के हंगल
C. असरानी
D. जगदीप
उत्तर: C. असरानी
रुचिका ने जब इस सवाल के लिए लाइफलाइन की मदद ली तो अमिताभ बच्चन भी हैरान रह जाते हैं कि उन्हें इसका जवाब नहीं मालूम।
कौन बनेगा करोड़पति में आमतौर पर कंटेस्टेंट के साथ परिवार के सदस्य भी आते हैं लेकिन रुचिका अकेले ही आई थीं। अमिताभ बच्चन इसकी वजह पूछते हैं तो वे बताती हैं कि उनके पिता कोविड पॉजिटिव हो गए थे इसलिए वह उनके साथ नहीं आ सके। उनके पिता फिलहाल आइसोलेशन में हैं। अमिताभ बच्चन ने रुचिका के पिता के जल्द ठीक होने की दुआएं कीं।
रुचिका 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं बता पाईं। उनकी लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थी। इस तरह वह 12.50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। 25 लाख रुपये के लिए उनसे सवाल पूछा गया था कि बोधगया में गौतम बुद्ध को किस नदी के तट पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी?
A. पुनपुन
B. निरंजना
C. कर्मंसा
D. सन
इसका सही जवाब है निरंजना।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
‘तारक मेहता’ की इन अभिनेत्रियों का असल जिंदगी में लुक है बिल्कुल अलग, देखकर पहचानना होगा मुश्किल