‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 12 में सोमवार प्रसारित एपिसोड में रविकांत साहू नाम के कंटेस्टेंट पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कई किस्से साझा किए। अमिताभ ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्होंने बंगाल की एक कंपनी में काम किया था।
2 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
दरअसल शो में पहुंचे रविकांत साहू ने बताया कि वह कोयले की खदान में काम करते हैं। उन्होंने वहां के तमाम अनुभव साझा किए। साथ ही रविकांत ने केबीसी के मंच पर अपनी पत्नी यामिनी साहू से भी परिचय कराया। यामिनी हर कदम पर उनका साथ देती हैं।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
रविकांत साहू के काम के बारे में सुनकर अमिताभ बच्चन बताते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह भी एक खदान में काम कर चुके हैं। अमिताभ ने कहा कि 60 के दशक में वह बंगाल स्थित एक कंपनी में काम किया करते थे। उनकी नौकरी उस कंपनी के कोयला डिपार्टमेंट में लगी थी।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं कि उस वक्त कोयला डिपार्टमेंट में काम करने वालों को हाथों में, टोकरी में सामान लादकर लाना पड़ता था। जो लोग भी वहां काम करते हैं उनके दिल में मेरे लिए बहुत इज्जत है। नौकरी करने के दौरान कई बार कोयले की खदान तक जाने के लिए लिफ्ट का सहारा लेना पड़ता था जो कि बहुत नीचे तक जाता था।
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 51 साल पूरे कर लिए। कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर उन्हें एक प्रतियोगी ने खास तोहफा दिया। इस प्रशंसक ने उनके फिल्म इंडस्ट्री में सफल 51 साल पूरे करने पर तोहफा दिया। इस सरप्राइज को देख अमिताभ सेट पर भावुक हो उठे। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए बिग बी ने लिखा है, 'जी नहीं, ये पेंटिंग नहीं है। ये है रंगोली और वह जिन्होंने इसको बनाया, मेरे 51 साल फिल्म इंडस्ट्री में। रंगोली के नीचे लिखा, सात हिंदुस्तानी, सात नवंबर 1969 जिस दिन मेरी ये फिल्म रिलीज हुई थी। उन्होंने मुझे ये सात नवंबर 2020 को भेट दी। 51 साल।'