{"_id":"5faa4cbb8ebc3e9bb4526d5f","slug":"kbc-12-amitbah-bachchan-show-share-when-he-work-in-coal-mine-department","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 12: फिल्मों में आने से पहले एक कंपनी में कोयला डिपार्टमेंट में काम करते थे अमिताभ बच्चन, सुनाया पुराना किस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 12: फिल्मों में आने से पहले एक कंपनी में कोयला डिपार्टमेंट में काम करते थे अमिताभ बच्चन, सुनाया पुराना किस्सा
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : twitter@SrBachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 12 में सोमवार प्रसारित एपिसोड में रविकांत साहू नाम के कंटेस्टेंट पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कई किस्से साझा किए। अमिताभ ने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्होंने बंगाल की एक कंपनी में काम किया था।
2 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
दरअसल शो में पहुंचे रविकांत साहू ने बताया कि वह कोयले की खदान में काम करते हैं। उन्होंने वहां के तमाम अनुभव साझा किए। साथ ही रविकांत ने केबीसी के मंच पर अपनी पत्नी यामिनी साहू से भी परिचय कराया। यामिनी हर कदम पर उनका साथ देती हैं।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
रविकांत साहू के काम के बारे में सुनकर अमिताभ बच्चन बताते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह भी एक खदान में काम कर चुके हैं। अमिताभ ने कहा कि 60 के दशक में वह बंगाल स्थित एक कंपनी में काम किया करते थे। उनकी नौकरी उस कंपनी के कोयला डिपार्टमेंट में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं कि उस वक्त कोयला डिपार्टमेंट में काम करने वालों को हाथों में, टोकरी में सामान लादकर लाना पड़ता था। जो लोग भी वहां काम करते हैं उनके दिल में मेरे लिए बहुत इज्जत है। नौकरी करने के दौरान कई बार कोयले की खदान तक जाने के लिए लिफ्ट का सहारा लेना पड़ता था जो कि बहुत नीचे तक जाता था।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 51 साल पूरे कर लिए। कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर उन्हें एक प्रतियोगी ने खास तोहफा दिया। इस प्रशंसक ने उनके फिल्म इंडस्ट्री में सफल 51 साल पूरे करने पर तोहफा दिया। इस सरप्राइज को देख अमिताभ सेट पर भावुक हो उठे। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए बिग बी ने लिखा है, 'जी नहीं, ये पेंटिंग नहीं है। ये है रंगोली और वह जिन्होंने इसको बनाया, मेरे 51 साल फिल्म इंडस्ट्री में। रंगोली के नीचे लिखा, सात हिंदुस्तानी, सात नवंबर 1969 जिस दिन मेरी ये फिल्म रिलीज हुई थी। उन्होंने मुझे ये सात नवंबर 2020 को भेट दी। 51 साल।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।