फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: स्कूल के दिनों में अमिताभ बच्चन ने की थी ऐसी हरकत, प्रिसिंपल ने बेंत से कर दी थी पिटाई

Sat, 19 Dec 2020 09:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 19 Dec 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan shares school days memories
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

कौन बनेगा करोड़पति 12 में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ। विशेष मेहमान के तौर पर हॉट सीट पर भोपाल के जहांगीराबाद के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिसिंपल उषा खरे पहुंचीं। साथ ही महाराष्ट्र के सोलापुर के जिला परिषद प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रंजीत दिसाले ने भी शो में हिस्सा लिया। इन दोनों कर्मवीर का साथ अभिनेता बोमन ईरानी ने दिया। कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा किस्सा साझा करते रहते हैं। इस एपिसोड के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्होंने स्कूल के दिनों की बातें बताईं।

KBC 12 Amitabh Bachchan shares school days memories
बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ बच्चन पहले बोमन ईरानी से पूछते हैं कि 'आप अपने स्कूल के दिनों में किस तरह के विद्यार्थी थे?' इस सवाल के जवाब में बोमन कहते हैं कि 'मेरी मां ने मुझे पाला है। जब मैं छोटा था तो मुझे बोलने में दिक्कत होती थी। मैं हकलाने लगता था, जुबान निकालकर बात करता था। उस वक्त लोग मेरा बहुत मजाक उड़ाते थे। मुझे लगता था कि कोई कमी है मुझमें। मैं खुश तब होता था जब मैं स्टेज पर जाता था। गाना गाने के दौरान, परफॉर्मेंस के दौरान, मैं आत्मविश्वास से भरा होता था हालांकि मैं शांत था। फिर मेरी मां ने मुझे स्पीच थेरेपिस्ट के पास भेजा। तब जाकर मुझे खुद पर भरोसा आने लगा। जहां मुझे खुशी मिलती थी मेरी मां ने हमेशा मुझे प्रेरित किया। उनका कहना था कि फिल्में देखो कोई समस्या नहीं है। अच्छी फिल्में देखो। फिल्में भी एक तरह से शिक्षा देती हैं।'

KBC 12 Amitabh Bachchan shares school days memories
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

आगे बोमन, अमिताभ से कहते हैं कि 'आपने मेरे बारे में तो पूछ लिया कि मैं बचपन में कैसा था तो आप भी अपने बारे में बता दीजिए।' इसके बाद अमिताभ अपने स्कूल का एक किस्सा साझा करते हुए कहते हैं कि 'एक दुर्घटना हो गई थी मेरे साथ। एक रॉक वाइपर (सांप) निकल आया था। हम चार लोग थे। उसने हम पर हमला कर दिया। हम सब भागे वहां से। तभी सड़क के दूसरी ओर हमने देखा एक शिकारी जा रहा था। हमने उससे कहा कि वहां सांप निकल आया है। तब उसने गोली निकाली और उसे मार दिया। मुझे लगा कि यह तो बहुत बड़ी चीज हो गई। मैंने अपनी हॉकी स्टिक निकाली और सांप को उस पर लटकाकर स्कूल पहुंचे। थोड़ी देर के बाद प्रिसिंपल साहब आए और कहा कि अच्छा ये सांप मारा है आपने। अंदर आ जाइए और बेंत पड़ेगी आपको छह।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan shares school days memories
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अमिताभ आगे कहते हैं कि 'हमारे प्रिसिंपल ब्रिटिशर थे तो एक ब्रिटिश माहौल था। सच्चाई बहुत महत्वपूर्ण होती थी। प्रिसिंपल ने मुझसे पूछा "आपको पता है कि आपने गलत किया है?" मैंने कहा जी सर। "मैं आपको छह बार बेंत से मारने वाला हूं।" मैंने कहा थैंक्यू सर। अलग एक कमरा था जहां पर तेल लगाकर बहुत सारी बेंत पड़ी हुई थी। जब वह बेंत पड़ती थी सांस निकल जाती थी लेकिन कार्यक्रम यह था कि इसके बाद भी उनसे जाकर बोलना पड़ता था थैंक्यू सर।' आगे अमिताभ कहते हैं कि 'इस तरह की बहुत यादें हैं स्कूल के दिनों की, उसे फिर कभी साझा करेंगे।' बहरहाल बिग बी की ये बातें सुनकर बोमन ईरानी और अन्य मेहमान हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan shares school days memories
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

एक सवाल के जवाब में बिग बी खुलासा करते हैं कि असल जिंदगी में बोमन बहुत अच्छे फोटोग्राफर हैं। उन्होंने बहुत सारी तस्वीरें इंडस्ट्री के कलाकारों की ली हैं। बोमन कहते हैं कि लेकिन उन्होंने कभी बिग बी की कोई तस्वीर नहीं खींची। बता दें कि शो में पहुंचे उषा खरे, रंजीत दिसाले और बोमन ईरानी 50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed