{"_id":"5f98860e8ebc3e9be74e45ea","slug":"kbc-12-amitabh-bachchan-contestant-who-tells-using-prize-money-for-wife-plastic-surgery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 12: जीती रकम से पत्नी की प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहता था कंटेस्टेंट, सुनकर अमिताभ बच्चन भी हंस पड़े","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 12: जीती रकम से पत्नी की प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहता था कंटेस्टेंट, सुनकर अमिताभ बच्चन भी हंस पड़े
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 28 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन जब भी कौन बनेगा करोड़पति शो को लेकर आते हैं उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हो जाते हैं। इस सीजन में अभी तक करोड़पति कंटेस्टेंट तो नहीं मिला लेकिन हर एपिसोड में कुछ ना कुछ मजेदार जरूर देखने को मिल जाता है। मध्य प्रदेश के जुजरखेड़ा के कौशलेंद्र सिंह तोमर शो में हिस्सा लेने पहुंचे। जब अमिताभ ने उनसे पूछा कि वो जीती हुई राशि का क्या करेंगे को कंटेस्टेंट ने ऐसा जवाब दिया कि बिग बी भी हैरान रह गए।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
सोमवार को कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर कौशलेंद्र सिंह 40 हजार रुपये जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने खेल से क्विट कर दिया। अमिताभ बच्चन ने कौशलेंद्र से पूछा कि वो जीती हुई राशि से क्या करेंगे तो उन्होंने बताया कि वो अपनी पत्नी की प्लास्टिक सर्जरी करवाना चाहेंगे।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
कौशलेंद्र का जवाब सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह जाते हैं और पूछते हैं कि ऐसा क्यों? कौशलेंद्र आगे कहते हैं कि 15 साल से एक ही चेहरा देख रहे हैं, इसलिए प्लास्टिक सर्जरी के जरिए वह अपनी पत्नी का चेहरा बदलना चाहेंगे जिससे कुछ नयापन आए। ये सुनकर अमिताभ बच्चन भी हंस पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ सेट पर मौजूद कौशलेंद्र की पत्नी से कहते हैं कि आप बहुत खूबसूरत हैं। ऐसा कभी मत कराइगा। प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद चेहरा खराब हो जाता है। अमिताभ की बात सुनकर कौशलेंद्र कहते हैं कि यह केवल मजाक था। आगे वो कहते हैं कि वो गांव के विकास के लिए जीती हुई रकम का इस्तेमाल करेंगे। बता दें कि कौशलेंद्र ग्राम पंचायत में सचिव हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि केबीसी के लिए उन्हें 12-12 घंटे शूटिंग करनी पड़ती है। फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास नागराज मंजुले की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड', धर्मा प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' और रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।