फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: बच्चियों को मारने के लिए मुंह मे डाला जाता था जौ का दाना, अमिताभ सुनते ही हुए हैरान

Sat, 09 Nov 2019 11:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 09 Nov 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
KBC 11 Karamveer Special Shyam Sunder Paliwal share story with amitabh bachchan
KBC 11 - फोटो : Sony TV

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल में समाजसेवक श्याम सुन्दर पालीवाल की एंट्री हुई। हॉट सीट पर उनका साथ देने के लिए मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर पहुंचीं। समय समाप्ति की घोषणा होने तक उन्होंने 25 लाख रुपये जीत लिए। इस दौरान श्याम सुंदर ने ऐसी घटना का जिक्र किया जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन समेत सभी लोग हैरान रह गए। 

KBC 11 Karamveer Special Shyam Sunder Paliwal share story with amitabh bachchan
KBC 11 - फोटो : Sony TV

शो के दौरान श्याम सुंदर की पत्नी ने बताया कि पहले उनके गांव में अगर किसी घर में लड़की का जन्म होता था तो वहां मातम छा जाता था। बच्ची के पैदा होने के बाद उसके मुंह में जौ का दाना डाल दिया जाता था और इसकी वजह से बच्ची के गले में इंफेक्शन और सूजन होने लगती थी। बाद में बच्चियों की मौत हो जाती थी।

KBC 11 Karamveer Special Shyam Sunder Paliwal share story with amitabh bachchan
KBC 11 - फोटो : Sony TV

श्याम सुंदर ने बताया कि उनकी बेटी की छोटी ही उम्र में एक बीमारी के दौरान मौत हो गई थी।  उन्होंने बेटी के नाम पर एक पेड़ लगाया जिसको सींचते हुए बड़ा करते गए। आज वह बेटियों के बचाने का संदेश देते हुए पेड़ लगाने की वकालत करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 11 Karamveer Special Shyam Sunder Paliwal share story with amitabh bachchan
KBC 11 - फोटो : Sony TV

उन्होंने बताया कि गांव में कोई भी घर बेटी होने से दुखी होता तो वह गाजे-बाजे के साथ उनके घर जाते और उन्हें जश्न मनाने के लिए कहते। वह कहते कि यह उदास होने का समय नहीं है बल्कि खुशी मनाने का है क्योंकि घर में लक्ष्मी आई हैं। उसके बाद वह गांव में उस लड़की के नाम पर 111 पौधे लगाते है।

विज्ञापन
KBC 11 Karamveer Special Shyam Sunder Paliwal share story with amitabh bachchan
kbc 11 - फोटो : sony

श्याम सुंदर की पहल के बाद गांव में 3,50,000 से अधिक पेड़ लगाए गए हैं जिससे गांव में पानी का लेवल काफी बढ़ गया है। उनके इन प्रयासों की अमिताभ बच्चन ने भी काफी तारीफ की।

SOTY 2 के लिए तारा ने छोड़ दी थी ये हॉलीवुड फिल्म, EXCLUSIVE मुलाकात में पहली बार किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed