'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में सोमवार प्रसारित एपिसोड में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले अक्षय उपाध्याय हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे। अक्षय उपाध्याय पेशे से कस्टम अधिकारी हैं। चारों लाइफलाइन का इस्तेमाल कर वो एक लाख 60 हजार जीत पाने में कामयाब रहे।
केबीसी 11: यूपी से आए कस्टम अधिकारी खेल से जुड़े सवाल पर अटके, जीते केवल इतने रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने अक्षय उपाध्याय से पूछे ये सवाल-
सवाल: इनमें से क्या आमतौर पर स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरा से खींचा जाता है?
जवाब: सेल्फी
सवाल: एमेजॉन अपने इ-बुक रीडर्स किस नाम से बेचते हैं?
जवाब: किंडल
सवाल: यह व्यक्ति दिल्ली सरकार में किस पद पर हैं? (मनीष सिसोदिया)
जवाब: उपमुख्यमंत्री
सवाल: प्रकाश पर्व और नगर कीर्तन का संबंध पारंपरिक तौर पर इनमें से किस धर्म से है?
जवाब: सिख
सवाल: रोबस्टा और अरेबिका का प्रयोग किस प्रकार का पेय पदार्थ बनाने में किया जाता है?
जवाब: कॉफी
सवाल: यह किनकी आवाज है? (एक ऑडियो क्लिप सुनाई जाती है)
जवाब: रवीना टंडन
सवाल: 18वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध के दौरान पटना में नजर आ रहा यह इमारत किस उद्देश्य से बनाया गया था? (गोलघर का)
जवाब: अनाज का भंडारण
फ्लिप द क्वेश्चन का प्रयोग
सवाल: इनमें से क्या 2005 में पहली बार लागू किया गया था और 2019 में संशोधित किया गया था?
जवाब: सूचना का अधिकार
सवाल: इनमें से किस अभिनेता ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं जीता है?
जवाब: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
सवाल: महाभारत के अनुसार उस शिकारी का नाम क्या था जिसने भूल से अपने तीर द्वारा कृष्ण का वध कर दिया था?
जवाब: जरा
सवाल: राजीव गांधी खेल रत्न जीतने वाले पहलवान कौन हैं?
जवाब: सुशील कुमार
अक्षय को इस सवाल का जवाब नहीं पता था और उन्होंने अपनी चारों लाइफलाइन का भी इस्तेमाल कर लिया था। ऐसे में उन्होंने इस सवाल पर खेल क्विट कर दिया। शो में अक्षय एक लाख 60 हजार जीतने में कामयाब रहे।
बिग बॉस 13: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये छह सदस्य, जानें कौन-कौन हुआ सुरक्षित