फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. हाथी के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर आई सामने, तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार कुछ देर में

Tue, 10 Jul 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Kavi Kumar Azad aka dr hathi dead body first photo see here
Kavi Kumar Azad
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी का किरदार निभाकर फेमस हुए कवि कुमार आजाद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद अब डॉ. हाथी की डेड बॉडी उनके घर लाई गई है। डॉ. हाथी के पार्थिव शरीर की ये तस्वीरें उनके फैंस को रुला सकती हैं।
Kavi Kumar Azad aka dr hathi dead body first photo see here
पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही उनके फैंस और टीवी सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। अस्पताल की तमाम औपचारिकताओं के बाद डॉ. हाथी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद एंबुलेस से उनका शव घर लाया गया।
Kavi Kumar Azad aka dr hathi dead body first photo see here
अंतिम संस्कार में 'तारक मेहता' शो की पूरी टीम मौजूद रहेगी। बता दें, डॉ. हाथी की डेड बॉडी को मीरा रोड स्थित भारतरत्न इंदिरा गांधी हॉस्पिटल में रखा गया था। जब डॉ. हाथी का निधन हुआ उस वक्त उनके पेरेंट्स बिहार एक शादी में शऱीक होने गए थे। बेटे की डेडबॉडी देख आजाद के पिता और माता दोनों फूटफूटकर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kavi Kumar Azad aka dr hathi dead body first photo see here
dr hathi
बता दें आज तेज बारिश के बीच मुंबई में डॉ. हाथी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया वहां के हेड रवि हिरावनी ने बताया कि आजाद को करीब दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था। उनकी धड़कनें सुनाई नहीं दे रही थी इसलिए फौरन उन्हें इमर्जेंसी में ले जाया गया और उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की गई लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed