फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच सकती थी 'तारक मेहता' के डॉ. हाथी की जान, अगर नहीं होती ये छोटी सी लापरवाही

Tue, 10 Jul 2018 12:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Doctor reaction on Kavi Kumar Azad aka dr hathi death
dr hathi

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी का किरदार निभाकर फेमस हुए कवि कुमार आजाद आज हमारे बीच नहीं हैं। हालांकि उनकी एक्टिंग हमेशा फैन्स की यादों में मौजूद रहेगी। वह एक लोकप्रिय कवि भी थे और कई साल से इस शो से जुड़े हुए थे। सोमवार दोपहर उनका कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। डॉक्टर ने कहा कि अगर डॉ. हाथी को पहले लाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।

Doctor reaction on Kavi Kumar Azad aka dr hathi death
dr hathi
आज तेज बारिश के बीच मुंबई में डॉ. हाथी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया वहां के हेड रवि हिरावनी ने बताया कि आजाद को करीब दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था। उनकी धड़कनें सुनाई नहीं दे रही थी इसलिए फौरन उन्हें इमर्जेंसी में ले जाया गया और उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की गई।
Doctor reaction on Kavi Kumar Azad aka dr hathi death
dr hathi

उन्होंने बताया, 'कवि कुमार आजाद की ECG बिल्कुल फ्लैट थी और हमने तभी आते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कवि कुमार आजाद को पिछले दो तीन दिन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके इलाज वो पास को किसी लोकल अस्पताल में करा रहे थे। डॉक्टर ने बताया हम उनकी जान बचा सकते थे यदि उन्हें उसी वक्त हॉस्पिटल लाया जाता जब उन्हें सांस की समस्या शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor reaction on Kavi Kumar Azad aka dr hathi death
dr hathi
बता दें साल 2010 में कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी ने अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। पहले वह लगभग 200 किलो के थे। इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी। डॉ. हाथी बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। साल 2000 में आई आमिर खान की फिल्म 'मेला' में वो नजर आए थे। इसके अलावा डॉ. हाथी ने परेश रावल के साथ 'फंटूश' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।
विज्ञापन
Doctor reaction on Kavi Kumar Azad aka dr hathi death
DR HATHI
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 10 साल पूरे हो चुके हैं। जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है। इस शो के अबतक करीब ढाई हजार एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed